परिवार नियोजन सुखी परिवार के लिए बेहतर साधन : रेखा

झंझारपुर में पोलियो उन्मूलन अभियान एवं परिवार नियोजन की व्यवस्था को लेकर बाल विकास परियोजना के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:08 AM (IST)
परिवार नियोजन सुखी परिवार के लिए बेहतर साधन : रेखा
परिवार नियोजन सुखी परिवार के लिए बेहतर साधन : रेखा

मधुबनी । झंझारपुर में पोलियो उन्मूलन अभियान एवं परिवार नियोजन की व्यवस्था को लेकर बाल विकास परियोजना के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पीएचसी के चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि आगामी 27 जून से एक जुलाई तक प्रखंड क्षेत्र में पोलियो उन्मूलन अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आंगनवाड़ी सेविकाओं के सहयोग पर ही निर्भर करता है। प्रशिक्षण में मौजूद सीडीपीओ रेखा कुमारी ने बताया कि छोटा परिवार, सुखी परिवार को दर्शाता है। छोटा परिवार रहने से परिवार पर आर्थिक बोझ का असर कम रहता है। ऐसी स्थिति में सेविकाओं का काम है कि लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए उनसे होने वाले लाभ के प्रति जागरुक करना। सेविकाओं को संबोधित करते हुए केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि सेविकाओं को घर-घर जाकर परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित किया जाए। परिवार नियोजन से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को संबल मिलता है, बल्कि इससे जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका विभा कुमारी, सरिता कुमारी एवं पूनम कुमारी, सेविकाओं में मीना देवी, अभिलाषा देवी, ममता कुमारी, शोभा देवी, रेणु कुमारी, रुबीना खातून उषा कुमारी आदि मौजूद थे। खास बातें :

- बाल विकास परियोजना के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

- पोलियो उन्मूलन अभियान एवं परिवार नियोजन को दी गई कई जानकारियां

chat bot
आपका साथी