चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला साइफन में गए युवक का सुराग

मधुबनी। मछली मारने गए युवक रमेश पासवान का चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला साइफन में गए युवक का सुराग
चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला साइफन में गए युवक का सुराग

मधुबनी। मछली मारने गए युवक रमेश पासवान का चौबीस घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम आई। कितु घटनास्थल वाली साईफ वेंट में अपनी किसी भी गतिविधि से असमर्थता जाहिर की। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती यहां लगातार नजर बनाए रखा है। ग्रमीण कुमार अटलबिहारी, देवकुमार पासवान ,शिवकुमार,राहुल कुमार आदि ने बताया कि शौचालय सफाई टंकी के माध्यम उक्त वेंट की पानी को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि पश्चिमी कोसी नहर शाखा में बौंसी गांव के निकट 9 वेंट वाली साइफन है। प्रत्येक वेंट का साइफन भी बड़ा आकार का है। बुधवार संध्या गांव के दर्जनों लोग यहां मछली मार रहे थे। इसी क्रम में बौंसी गांव के रमेश 33 वर्ष भी यहां पश्चिम से दूसरे वेंट में मछली मारने गया। लोगों की माने तो काई लगे होने के कारण इनका पैर फिसल गया होगा तथा ये नीचे भी वेंट में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व रमेश दिल्ली से आया था। उसकी परिवार के माली हालत को सुधारने वास्ते मजदूरी करता था। पत्नी बिनीता देवी बेसुध हो गई है। 6 वर्षीया पुत्री सोनी व 3 वर्षीय पुत्र गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के लोगों ने बताया कि रमेश नेक दिल इंसान था।

chat bot
आपका साथी