एकजुट होकर संघर्ष करें कर्मचारी

मधुबनी। बिहार पंचायत सेवक संघ का नौंवा राज्य सम्मेलन वाट्सन हाईस्कूल परिसर में रविवार को शुरू हुआ। संघ के राज्याध्यक्ष फकीरा पासवान ने झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:14 PM (IST)
एकजुट होकर संघर्ष करें कर्मचारी
एकजुट होकर संघर्ष करें कर्मचारी

मधुबनी। बिहार पंचायत सेवक संघ का नौंवा राज्य सम्मेलन वाट्सन हाईस्कूल परिसर में रविवार को शुरू हुआ। संघ के राज्याध्यक्ष फकीरा पासवान ने झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों, पर्यवेक्षकों और स्थानीय कर्मचारियों की शोभा यात्रा निकाली गई। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंची। खुले सत्र का उद्घाटन करते हुए महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व सहायक महामंत्री मंजुल कुमार दास ने कर्मचारियों की एकजुटता पर बल दिया। वेतन, पेंशन, काम के घंटे पर सरकार से विचार करने को कहा। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाने के लिए आठ जनवरी को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव शशिकांत राय ने राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति ठेका, संविदा पर नियुक्त कर्मियों से काम लेने और स्थायी कर्मचारियों को नजरअंदाज करने की नीति की आलोचना की। आगतों का स्वागत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गणपति झा ने किया। पंचायत सेवक संघ के महामंत्री मुरारी मोहन ने सरकार के नकारात्मक कदमों की निदा की। इस मौके पर महासंघ के पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, संघ अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, रामकुमार झा, शैलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों अन्य ने संबोधित किया। सम्मेलन की संध्या में प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शशिकांत राय ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत सेवकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे कार्य बोझ से बीमार पड़ रहे हैं। पंचायत सेवकों का आधा पद खाली है। दूसरी ओर सरकार कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अराजपत्रित महासंघ पूर्ण समर्थन देगा। देर रात तक प्रतिनिधि सत्र चलता रहा।

chat bot
आपका साथी