घोघरडीहा नपं के मुख्य पार्षद बने श्रवण, गौरी उप मुख्य पार्षद

मधुबनी। घोघरडीहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर श्रवण कुमार ठाकुर ने कब्जा जमा लिया है। उप मुख्य पार्षद के पद पर गौरी देवी निर्वाचित हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:12 PM (IST)
घोघरडीहा नपं के मुख्य पार्षद बने  श्रवण, गौरी उप मुख्य पार्षद
घोघरडीहा नपं के मुख्य पार्षद बने श्रवण, गौरी उप मुख्य पार्षद

मधुबनी। घोघरडीहा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर श्रवण कुमार ठाकुर ने कब्जा जमा लिया है। उप मुख्य पार्षद के पद पर गौरी देवी निर्वाचित हुईं। बुधवार को हुए मत विभाजन में दोनों पदों पर कड़ा संघर्ष हुआ। एक-एक मत के अंतर से दोनों की जीत हुई। मुख्य पार्षद पद पर श्रवण कुमार ठाकुर को छह व ध्रुव कुमार झा को पांच मत मिले। उप मुख्य पार्षद पद के लिए गौरी देवी को भी छह एवं श्यामा कुमारी को पांच मत मिले।

इसके पूर्व नगर पंचायत प्रशासनिक भवन में सुबह 11 बजे एक खेमा छह एवं दूसरा खेमा पांच वार्ड पार्षदों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश किए। आधे घंटे बाद पर्यवेक्षक के रूप में एडीएम दुर्गानन्द झा एवं एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी गणेश कुमार की मौजूदगी में कार्यवाही शुरू हुई। नगर पंचायत के सभी 11 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड एक के पार्षद श्रवण कुमार ठाकुर एवं पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वार्ड आठ के पार्षद ध्रुव कुमार झा ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। संवीक्षा व नाम वापसी का समय बीतने के बाद मत विभाजन किया गया। गुप्त मतदान के बाद मतों की गिनती में श्रवण कुमार ठाकुर को छह एवं ध्रुव कुमार झा को पांच मिले। इस तरह श्री ठाकुर एक मत से विजयी हुए। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद पद पर श्रवण कुमार ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया। इसी तरह उप मुख्यपार्षद पद के लिए वार्ड 10 की पार्षद गौरी देवी एवं वार्ड पांच की पार्षद श्यामा कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। इसमें गौरी देवी को छह एवं श्यामा कुमारी को पांच मत प्राप्त हुए। उप मुख्य पार्षद के पद पर गौरी देवी ने श्यामा कुमारी को एक मत से पराजित किया। नव निर्वाचित मुख्य व उप मुख्य पार्षद को एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।मतदान की प्रक्रिया में नवनिर्वाचित मुख्य व उप मुख्यपार्षद के अलावा वार्ड पार्षद शंकर झा, अनिल कुमार मंडल, ध्रुव कुमार झा, परमेश्वर पासवान, संगीता देवी, श्यामा कुमारी, सुनीता कुमारी, सावित्री देवी, उíमला देवी ने भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल कुमार सिंह व घोघरडीहा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सशत्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

मालूम हो कि नपं के छह वार्ड पार्षदों ने बीते पांच नवंबर को तत्कालीन मुख्य व उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। 25 नवंबर को पांच के मुकाबले छह मतों से पारित होने के बाद दोनों पद खाली हो गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मुख्य व उप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए आज की तिथि निर्धारित की गई थी। इधर, मुख्य पार्षद श्रवण ठाकुर एवं उप मुख्य पार्षद गौरी देवी के समर्थकों ने अबीर गुलाल खेलकर जश्न मनाया। दोनों को फूल माला से लाद दिया।

chat bot
आपका साथी