पूर्व जिला पार्षद सहित मारपीट के आठ आरोपितों को जेल

मधुबनी। पूर्व जिला पार्षद गणपति झा को जमीन विवाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पूर्व पार्षद के द्वारा रुद्रपुर थाने से थोड़ी ही दूरी पर मुख्य रास्ते के पास जमीन कब्जे को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:33 AM (IST)
पूर्व जिला पार्षद सहित मारपीट के आठ आरोपितों को जेल
पूर्व जिला पार्षद सहित मारपीट के आठ आरोपितों को जेल

मधुबनी। पूर्व जिला पार्षद गणपति झा को जमीन विवाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पूर्व पार्षद के द्वारा रुद्रपुर थाने से थोड़ी ही दूरी पर मुख्य रास्ते के पास जमीन कब्जे को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इसको लेकर गणपति झा द्वारा कई बार दूसरे पक्ष से मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कोशिश की गई थी। उसके बावजूद भी दोनों पक्षों का जमीन विवाद नहीं सुलझ पाया।

बुधवार को जिप पार्षद को सूचना मिली कि दूसरे पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर पेड़ लगाया जा रहा है। उन्होंने वहां पहुंचकर मामले के निपटारे तक किसी भी तरह की कोई कार्य ना करने के लिए दूसरे पक्ष को कहा। मगर धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया और फिर ये विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विवादित जमीन डुमरा चौक के पास है जो प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में आता है।

रुद्रपुर थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर डुमरा चौक पर दोनों पक्षों के बीच हिसक झड़प हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के गणपति झा सहित मोहम्मद आरिफ, मो. रियाज अहमद, मो. शोएब अख्तर आदि को गिरफ्तार कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि गणपति झा के समर्थक रुदपुर के कार्यशैली पर सवाल उठाया है। वो नाराज दिखे और पुलिस पर दूसरे पक्ष के मदद का आरोप भी लगाया है। गणपति झा क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद हैं।

chat bot
आपका साथी