कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किया कार्य : मंत्री

मधुबनी । पीडीकेजे महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष हरि मोहन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:31 PM (IST)
कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किया कार्य : मंत्री
कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किया कार्य : मंत्री

मधुबनी । पीडीकेजे महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष हरि मोहन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी को मजबूत करने सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में स्थानीय विधायक सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से हम लोगों को बताना चाहते हैं कि कोरोना काल जैसी गंभीर महामारी के समय में जब विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता गायब थे, तब हमारी पार्टी व्यापक रूप से कार्य कर रही थी। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच सैनिटाइजर और मास्क, काढ़ा, फल बांट रहे थे। विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ ने सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्य व उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर की रोकथाम के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने अथक प्रयास किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया। नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई। बैठक में •िाला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल, •िाला उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. गीता नाथ झा, चन्द्रशेखर झा, मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी झा, अमरनाथ राय, मंडल उपाध्य्क्ष रंजन कुमार झा, कृष्ण देव पासवान, राम नारायण मंडल, दिवाकर प्रसाद सिंह, मंडल मंत्री विजय राम, •िाला प्रवक्ता अरविद कुमार चौधरी, देवचंद्र चौधरी, परमानन्द झा समेत सभी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह प्रमुख, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक सहित दर्•ानों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी