शिक्षा की बदौलत बेटियां अब गढ़ रहीं नए आयाम : रमण

मधुबनी। बाबूबरही में पूर्व शिक्षा मंत्री व विधान पार्षद रामलखन राम रमण ने कहा है कि बेटियां शिक्षा क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 10:33 PM (IST)
शिक्षा की बदौलत बेटियां अब गढ़ रहीं नए आयाम : रमण
शिक्षा की बदौलत बेटियां अब गढ़ रहीं नए आयाम : रमण

मधुबनी। बाबूबरही में पूर्व शिक्षा मंत्री व विधान पार्षद रामलखन राम रमण ने कहा है कि बेटियां शिक्षा की बदौलत नए आयाम गढ़ रही हैं। अपने कार्यकाल में शिक्षा को मजबूती प्रदान करने को लेकर भरसक प्रयास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बालिकाओं के लिए साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, उच्च शिक्षा ऋण, विभिन्न पंचायतों में उच्च विद्यालयों की स्थापना के माध्यम शिक्षा के प्रति पंख लगा दिए। कल तक चहारदीवारी में कैद महिलाएं आज चौखट लांघ विभिन्न पदों पर आसीन हो रही। जिनका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। मौका था महराणा प्रताप स्मृति मिशन तिरहुता द्वारा महराणा प्रताप एसजेबी उच्च विद्यालय तिरहुता में महारानी लक्ष्मी बाई छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह का। अवकाश प्राप्त शिक्षक नथुनी प्रसाद राय की अध्यक्षता में समारोह में पूर्व पार्षद विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज, राज्य व देश के विकास का आईना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रंधीर खन्ना ने महराणी लक्ष्मी बाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते इनसे सीख लेने का आहवान उपस्थित छात्राओं से की । उपस्थित अतिथियों को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया। जिले भर में 10वीं व 12वीं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले दर्जनों छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह को विशिष्ठ अतिथि राणा सिंह, रंधीर खन्ना, केपी सिंह,सचिन सिंह, शोभाकांत राय, संजय कुशवाहा, चन्द्रकांत साहु, दयानंद सिंह, डा हेमंत कुमार सिंह, अनिल सहनी, रामचन्द्र मिश्र, ऋषिकेश राघव, शिव कुमार प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी