डीएम ने दिया नूरचक पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी का आदेश

जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र स्थित नूरचक के पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बिस्फी के बीडीओ को दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM (IST)
डीएम ने दिया नूरचक पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी का आदेश
डीएम ने दिया नूरचक पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी का आदेश

मधुबनी । जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र स्थित नूरचक के पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बिस्फी के बीडीओ को दिया है। प्राथमिकी दर्ज कराने की सूचना समर्पित करने का निर्देश भी डीएम ने बिस्फी के बीडीओ को दिया है। पैक्स चुनाव के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने के आरोप में उक्त पैक्स अध्यक्ष के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। उक्त पैक्स अध्यक्ष होमगार्ड का जवान रहते हुए नामांकन के दौरान इस तथ्य को छुपाते हुए अपना पेशा-कृषि अंकित कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्य चुनाव पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन प्राधिकार से मार्गदर्शन मांगा था कि होमगार्ड के पद पर कार्यरत व्यक्ति पैक्स अध्यक्ष हो सकता है या नहीं? साथ ही इस मामले में यथोचित कार्रवाई करने की अनुशंसा भी प्राधिकार से की गई थी। इसके बाद प्राधिकार ने नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी आलोक में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (स.स.) ने बिस्फी बीडीओ को नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इसकी सूचना समर्पित करने का आदेश दिया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बिस्फी निवासी श्याम लाल यादव ने डीएम के कार्यालय प्रकोष्ठ में आवेदन समर्पित कर विष्णुदेव सिंह के विरूद्ध आरोप लगाया था कि 2014 में हुए पैक्स चुनाव में नूरचक पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र एवं संलग्न बायोडाटा में तथ्य छुपाया है। इस आरोप की जांच हेतु डीएम ने बीडीओ, बिस्फी को निर्देश दिया था। इस मामले की जांच की बिस्फी के बीडीओ ने डीएम को जांच प्रतिवेदन समर्पित किया। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह ने नामांकन के दौरान तथ्य छुपाया था। होमगार्ड जवान रहते हुए इन्होंने बायोडाटा में पेशा-कृषि अंकित किया था। इसके बाद प्राधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया। प्राधिकार से मार्गनिर्देश मिलने के उपरांत अब डीएम ने नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश बिस्फी के बीडीओ को दे दिया है।

chat bot
आपका साथी