पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे झंडा

मधवापुर भाकपा अंचल परिषद की बैठक कामरेड भोगी पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को साहरघाट में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे झंडा
पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे झंडा

मधुबनी। मधवापुर भाकपा अंचल परिषद की बैठक कामरेड भोगी पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को साहरघाट में संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में पार्टी हित में कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आगामी 20 अक्टूबर को बिहार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवसर पर जनशक्ति भवन पटना में पार्टी द्वारा राज्य स्तरीय कन्वेंशन में मधवापुर प्रखंड से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर पटना के जनशक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मधवापुर प्रखंड से अधिक संख्या कार्यकर्ता भाग लें। कार्यकर्ताओं को पटना जाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों की सरकारें गरीब व जन विरोधी सरकार है। आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। हत्या, लूट और अपहरण का बोलबाला है। दोनों सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बिहार की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जवाब देने के लिए आतुर है। बैठक को इनके अलावे पार्टी के अंचल मंत्री बालकृष्ण मंडल, पार्टी जिला परिषद सदस्य रामलक्षण मिश्र, शाखा सचिव विजय यादव, जिला परिषद सदस्य रतीश झा, कामरेड संजय साह, अजय वर्मा, मो फतेहपुर, सोगारथ सदा, उतम साह, देवचंद्र साह सहित कई दर्जन पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी