पार्टी को धारदार बनाने का संकल्प

अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक जिला अध्यक्ष अनुरंजन सिंह के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:27 PM (IST)
पार्टी को धारदार बनाने का संकल्प
पार्टी को धारदार बनाने का संकल्प

मधुबनी। अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक जिला अध्यक्ष अनुरंजन सिंह के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के जयनगर कमेटी का गठन किया गया, साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया गया।सर्वसम्मति से सईद अहमद को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। बैठक में खजौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजौली के पूर्व प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार सिंह, जयनगर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष नवेन्द्र झा, उपाध्यक्ष मो. चांद, विश्वंभर पूर्वे, डॉ. मुकेश महासेठ, कामेशवर गोहिवार, महावीर पंजियार समेत अन्य कांग्रेस नेता को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पाग, चादर दोपटा देकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व खजौली विधानसभा क्षेत्र सभी कमेटी का गठन कर संगठन को धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी विरासत को लेकर गर्व है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस द्वारा देशहित में किए गए कार्यो से अवगत कराते हुए अधिकाधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। बैठक में युवा कांग्रेस के निहाल सेठ, मो. मोहम्मद आशिक, मोनू कुमार, चंदन कुमार मो. अकरम, गोलू कुमार मो. मेराज समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी