युवाओं को रास आ रहा डिजिटल लेनदेन, औरों को कर रहे प्रेरित

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की गति धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:33 PM (IST)
युवाओं को रास आ रहा डिजिटल लेनदेन, औरों को कर रहे प्रेरित
युवाओं को रास आ रहा डिजिटल लेनदेन, औरों को कर रहे प्रेरित

मधुबनी। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की गति धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। वहीं युवा वर्ग को डिजिटल लेनदेन काफी रास आ रहा है। स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से रुपयों की लेनदेन के अलावा बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर डिजिटल भुगतान के प्रति युवा काफी आगे आ रहे है। युवा वर्ग डिजिटल लेनदेन को लायक करते हुए इस औरों को भी अपनाने प्रेरित करते हैं। वैसे तो युवाओं के अलावा अन्य लोग भी डिजिटल लेनदेन को अपनाना चाहते है लेकिन इसके तौर-तरीके की जानकारी के अभाव में इस पर अमल नही कर पाते। डिजिटल लेनदेन की ओर आकर्षित हो रहे युवा वर्ग शहर के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में सामान्य स्थिति देखी जाती हैं। बैंकों की शाखाओं में पूर्व की तरह भीड़ नही देखी जाती हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के एटीएम बूथों पर लंबी लाइन भी कम देखने को मिलती हैं। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पेटीएम सहित अनेकों बड़ी कंपनिया तरह-तरह के आकर्षक स्कीम लागू किया गया है। जिससे युवा वर्ग डिजिटल लेनदेन की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। विकास दर में बढ़ोतरी के साथ पारदर्शिता का समावेश नोटबंदी के बाद विकास दर में बढ़ोतरी के साथ पारदर्शिता का समावेश हुआ हैं। रियल सेक्टर क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा और बढ़ा हैं। नोटबंदी से देश के अर्थ व्यवस्था को काफी लाभ हुआ हैं। निश्चित तौर पर कालाधन पर रोक लगी हैं। नोटबंदी से आम लोगों को हुई थोड़ी-बहुत परेशानी कोई मायने नहीं रखता। इससे देश के आर्थिक विकास में निरंतर पारदर्शिता को बल मिलेगा। शहर के रोहित कुमार का कहना है कि नोटबंदी के बाद भारत विश्व में मजबूती से एक संपन्न राष्ट्र के रूप में उभड़ा है। देश हित में नोटबंदी जैसे सकारात्मक कदम से देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। युनाइटेड बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विद्यानंद का माने तो डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला हैं। भविष्य में इसे व्यापक स्तर पर अपनाया जाएगा। बैं¨कग कार्य भी संतुलित हुआ है।

chat bot
आपका साथी