राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए हुआ विमर्श, बनी रणनीति

मधुबनी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा की राशि संग्रह करने में भाजपाई घर-घ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:37 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए हुआ विमर्श, बनी रणनीति
राम मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए हुआ विमर्श, बनी रणनीति

मधुबनी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा की राशि संग्रह करने में भाजपाई घर-घर जा रहे हैं। वहीं, विचार परिवार नामक संस्था भी सक्रिय है। विचार परिवार में इसके लिए अभियान नाम से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान में विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, संघ के स्वयंसेवक, एभीवीपी एवं भाजपा के लोग भी है। इस विचार परिवार की बैठक रविवार को झंझारपुर नगर पंचायत के कारसेवक लेखनारायण दास के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष सत्नेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे। उनके नेतृत्व में हुई इस बैठक में झंझारपुर नगर पंचायत में धन संग्रह हेतु कमिटी का गठन किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया जाए। बैठक में तत्क्षण ही सभी वार्ड के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया और भविष्य में बैठक वाली जगह को ही विचार परिवार के अभियान कार्यक्रम के लिए कार्यालय में तब्दील करने का निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि लोगों में राम मंदिर निर्माण हेतु धन देने हेतु जागरूकता पैदा करने के लिए आगामी 27 जनवरी को शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गरीब से गरीब आदमी तथा धनी से धनी आदमी सबों से आग्रहपूर्वक व उदारतापूर्वक दान देने का अनुरोध किया जाना है ताकि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सके। बैठक में अंकित ठाकुर, दिलीप झा, दिगम्बर प्रसाद, विपिन ठाकुर, संजय कृष्ण, नवीन ठाकुर, विष्णु विज्ञान झा, हिमकर कौण्डिल्य, रामलखन साह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी