सूबे में न्याय के साथ हो रहा विकास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की परिभाषा बदली है जबकि सूबे प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:26 AM (IST)
सूबे में न्याय के साथ हो रहा विकास
सूबे में न्याय के साथ हो रहा विकास

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की परिभाषा बदली है जबकि सूबे प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। नीतीश की सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नही हो सकता। उक्त बातें विधान परिषद सह जदयू के बरिष्ट नेता डा. दिलीप कुमार चैधरी ने बेनीपट्टी में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सामाजिक परिवर्तन के महानायक हैं। सूबे में विकास की धारा बहने एवं कानून का राज रहने के कारण देश स्तर पर बिहार का सम्मान बढ़ा है। बिहार के विकास में सीएम सात निश्चय योजना से लोग लाभ उठा रहे हैं। सूबे की सरकार अतिपिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यकों, सवर्णो, के साथ समाज के सभी वर्गो के बीच सामाजिक सछ्वाव व आपसी भाईचारा का मिशाल पेश किया है। दरभंगा स्नातक विधान पार्षद चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम दर्ज को लेकर स्नातक मतदाताओं से आवेदन जमा कराया जा रहा है। बिहार के विकास के लिए नीतीश की सरकार जरूरी है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. कमलेश्वर ठाकुर, प्रो. ब्रह्म कुमार झा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी