सीएम के आगमन को लेकर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित जयदेव सल्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय बरियरवा परिसर में संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:40 PM (IST)
सीएम के आगमन को लेकर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
सीएम के आगमन को लेकर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित जयदेव सल्हैता प्लस टू उच्च विद्यालय, बरियरवा परिसर में संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम के मद्देनजर हैलीपैड निर्माण, सभा मंच निर्माण, विभिन्न स्टॉल निर्माण, पथ निर्माण आदि कार्यों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए डीएम एसके अशोक द्वारा कई पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों में जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विनोद, उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश वर्मा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सोमेश्वर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. नौशाद अहमद खां, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. रजिक, डीईओ मो. नसीम अहमद, जिला योजना पदाधिकारी रवि शंकर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी स्वेतांक कुमार, झंझारपुर के डीसीएलआर नंद किशोर चौधरी व फुलपरास के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद सिंह शामिल हैं। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन वरीय पदाधिकारी व अपर समाहर्ता एवं डीडीसी के निर्देशन में करने का आदेश डीएम ने दिया है। वहीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रेणु कुमारी से समन्वय स्थापित कर उन्नयन योजना से संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी