जिले में एक दिन में मिले सर्वाधिक 110 कोरोना पॉजिटिव

मधुबनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:22 PM (IST)
जिले में एक दिन में मिले सर्वाधिक 110 कोरोना पॉजिटिव
जिले में एक दिन में मिले सर्वाधिक 110 कोरोना पॉजिटिव

मधुबनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार संक्रमण की दर काफी अधिक है। जिले में एक दिन में सर्वाधिक 110 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 352 हो चुकी है। काम कर रहे चार वेंटिलेटर : सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर रामपट्टी एवं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती 50 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। छह वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से चार काम कर रहे हैं। झंझारपुर कोविड केयर सेंटर में 12 मरीज भर्ती है। जंबो साइज 15 सिलेंडर एवं 26 छोटा सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। जयनगर कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर टाइप डी 25 व टाइप बी 41 सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है।

800 वैक्सीन वायल उपलब्ध : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के 55 सत्र स्थलों पर टीकाकरण शुरू किया गया। जिले को 800 वैक्सीन वायल उपलब्ध कराई गई है। देर शाम और वैक्सीन आने की उम्मीद है। टीका लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। सीमित साधन में संक्रमित की संख्या अधिक है। प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराया जा रहा है। जिले में अब तक दो लाख सात हजार 217 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिसमें 16005 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज, 11845 हेल्थ केयर वर्कर को सेकंड डोज, 8810 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज, 3,947 फ्रंटलाइन वर्कर को सेकंड डोज, 114253 लोग (60 वर्ष से ऊपर) को प्रथम डोज, 8445 को सेकंड डोज एवं 45 से 59 वर्ष के 41345 लोगों को प्रथम डोज, 2567 लोगों को सेकंड डोज दी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी