पाताल में भी होंगे अपराधी तो खोज निकाला जाएगा : संजय

मधुबनी। जदयू प्रवक्ता व एमएलसी संजय सिंह शनिवार को बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर गांव पहुंचे। होल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:49 PM (IST)
पाताल में भी होंगे अपराधी तो खोज निकाला जाएगा : संजय
पाताल में भी होंगे अपराधी तो खोज निकाला जाएगा : संजय

मधुबनी। जदयू प्रवक्ता व एमएलसी संजय सिंह शनिवार को बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर गांव पहुंचे। होली के दिन गांव में हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाले मृतकों के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली। पीड़ित स्वजनों से मिलने के बाद एमएलसी ने कहा कि राज्य में कानून का राज है। अपराधी अगर पाताल में भी होंगे, तो खोजकर निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर जानकारी देंगे। इस कांड में लापरवाही बरतने वाले स्थानीय प्रशासन के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से छह माह के अंदर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी संभव होगा, उस हिसाब से आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी के मुद्दे पर पहल की जाएगी। कहा कि यह घटना मानवता के नाम पर कलंक है। अपराधियों का कोई जाति व धर्म नहीं होता है। नीतीश सरकार में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। देश की रक्षा करने वाले फौजी परिवार के साथ इस तरह की घटना को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी जेल की सलाखों के पीछे जाऐंगे। कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस घटना के संबंध में डीएम व एसपी से बात की गई है। जल्द ही इस गोलीबारी व सामुहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। थोड़ा समय लग सकता है, पर अपराधी खोज निकाले जाएंगे। पीड़ित परिवार के लिए जो भी होगा, हम आगे बढ़कर करेंगे। पीड़ित स्वजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत, जदयू नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, संजय सिंह, मनीष सिंह, सन्नी चौहान, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अविनाश कुमार गौड़, विश्वजीत कुमार मुन्ना, सत्यनारायण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, जदयू नेता धर्मेंद्र साह सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी