नेपाल में हाई डैम निर्माण का प्रपोजल तैयार : संजय

मधुबनी। सूचना एवं जनसंपर्क और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि जयनगर के बराज का निर्माण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:52 PM (IST)
नेपाल में हाई डैम निर्माण का प्रपोजल तैयार : संजय
नेपाल में हाई डैम निर्माण का प्रपोजल तैयार : संजय

मधुबनी। सूचना एवं जनसंपर्क और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि जयनगर के बराज का निर्माण कराया जाएगा। बराज निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर हो गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कर लिया जाएगा। जयनगर में बराज के निर्माण से मधुबनी सहित उत्तर बिहार को सिचाई की सुविधा मिलेगी। नेपाल से निकलने वाली नदियों से मिथिला में बाढ़ से तबाही होती है। इसके लिए नेपाल में हाई डैम बनाने का प्रपोजल बनाया गया है। वर्ष 2025 तक हर खेत को पानी पहुंचाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। वे स्थानीय नगर परिषद के विवाह भवन में जदयू जिला कमेटी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से प्रत्येक वर्ष होने वाले नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बाढ़ से बिहार को मुक्त कराने के लिए सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। लॉकडाउन काल में नेपाल के बॉर्डर पर जल संसाधन विभाग को कार्य में दिक्कत आई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयनगर पहुंचकर सारी स्थिति से अवगत होते हुए जयनगर में बराज निर्माण की घोषणा की थी। बराज निर्माण की दिशा में सरकार पूरी तरह गंभीर है। नीतीश सरकार में बिहार के विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को बचाने में मिथिलांचल का बहुत बड़ा योगदान है। विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल से ही बिहार के लोग घबराने लगे थे। मगर एक-एक सीट का चुनाव परिणाम सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिहार में फिर से नीतीश सरकार बनी और विकास कार्य आगे बढ चला है। उन्होंने कहा कि अरडिया संग्राम में मिथिला हाट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मिथिला हाट से मिथिला की कला-संस्कृति, खानपान, मखाना से देशभर के लोग लाभान्वित होंगे। स्थानीय स्तर पर कलाकारों व उत्पाद को को बड़ा लाभ मिलेगा। मिथिला हाट में यात्रियों के लिए शौचालय सहित अन्य सुविधाएं होगी। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश सरकार कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। नीतीश सरकार मिथिलांचल के विकास के प्रति काफी गंभीर है। जल, जीवन, हरियाली और हर खेत को पानी जैसी योजनाओं से देश में बिहार गौरव हासिल कर रहा है। महिला सशक्तीकरण के दिशा में बिहार देश में मिसाल काम कर रहा है। संस्कृत शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. भारती मेहता ने कहा कि बिहार में शिक्षा के साथ हरेक क्षेत्र के विकास के लिए नीतीश सरकार एक मॉडल बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर महिला सशक्तीकरण को काफी आगे बढ़ाया है। पूर्व विधायक जगत नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार का हो रहा विकास खुशहाल समाज को स्थापित किया है।

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता व कुव?रजी झा के संचालन में समारोह को वासुदेव कुशवाहा, विक्रमशिला देवी, संजीव कुमार झा मुन्ना, सत्य नारायण यादव सहित अन्य ने संबोधित किया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, गुलाब साह, संगीता ठाकुर, सोनी कुमारी, मंजू राय, जटाशंकर झा, रंजीत झा, मुस्तकिम रैन, समीउर रहमान, सुजनकांत ठाकुर, कुमारी मीना सिंह कुशवाहा, अनिल कुमार दास, अनारो देवी सहित बडी संख्या में जदयू समर्थकों ने हिस्सा लिया। समारोह में रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, रुपेश चाढ, पप्पू सिंह सहित अन्य ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी