शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही राज्य सरकार : उप मुख्यमंत्री

मधुबनी। राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:49 PM (IST)
शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही राज्य सरकार : उप मुख्यमंत्री
शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही राज्य सरकार : उप मुख्यमंत्री

मधुबनी। राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में काम कर रही है। पिछले 15 सालों में हमने आधारभूत संरचनाएं खड़ी की है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का प्रयास किया है। यह सफर जारी रहेगा। वे मधुबनी शहर में स्थित गोकुल मथुरा सूड़ी समाज प्लस टू विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में बोल रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का एक भी जिला ऐसा नहीं जहां का कोई उत्पाद या लोक कला प्रसिद्ध ना हो। इन उत्पादों व लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने से ही बिहार आगे बढ़ेगा। हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। कहा कि बिहार का अतीत व यहां की परंपराएं गौरवशाली रही है। इसे प्रोत्साहित कर हम आगे बढ़ेंगे। कहा कि मधुबनी जिला ने बिहार को हमेशा से गौरवान्वित किया है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में हम शिक्षा क्षेत्र की हर जरूरतों को पूरा करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों व समाज से भी अपनी भूमिकाओं का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। एमएलसी सुमन महासेठ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पीएचईडी मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधायक समीर महासेठ, सुधांशु शेखर, हरिभूषण ठाकुर बचौल, अरुण शंकर प्रसाद, नेपाल की पूर्व मंत्री व सांसद सुनीता साह, पूर्व विधायक फराज फातमी, रामदेव महतो समेत कई राजनेता, स्कूल के 1994 बैच के कई पूर्ववर्ती छात्र, स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी