नगर परिषद कर्मियों को एक साल से नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश

मधुबनी। नगर परिषद कार्यालय के चार दर्जन कर्मियों के वेतन का भुगतान 12 माह से लंबित है। वेतन भ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 11:26 PM (IST)
नगर परिषद कर्मियों को एक साल से नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश
नगर परिषद कर्मियों को एक साल से नहीं मिला वेतन, बढ़ रहा आक्रोश

मधुबनी। नगर परिषद कार्यालय के चार दर्जन कर्मियों के वेतन का भुगतान 12 माह से लंबित है। वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मियों के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। वहीं, उच्च वर्गीय लिपिक की कमी के अन्य कर्मियों पर कार्यों का दबाव बढ़ जाने से भारी परेशानी हो रही है। कार्यालय में कार्यरत पांच उच्च वर्गीय लिपिक की जगह वर्तमान में तीन लिपिक से कार्य चल रहा है। वरीय लिपिक में शंकर कुमार झा, उदयचंद्र झा, प्रमोद कुमार वर्मा, अनिल झा व अकील अहमद शामिल हैं। इसमें एक लिपिक बीमार चल रहे हैं। दूसरे लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज होने से कार्यालय में नजर नहीं आते हैं। तीसरे लिपिक का निलंबन हो गया है। जबकि, अन्य कर्मियों में जगदीश राम, नंदकिशोर मंडल, मुरारी राम, भोगेंद्र राम, उर्मिला शरण, सहित कुल 39 कर्मी कार्यरत हैं। इसमें कई कर्मी टैक्स वसूली का कार्य देखते हैं। अन्य कर्मी पदचर के रूप में कार्यरत हैं। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर परिषद इकाई के सचिव मोहन मंडल ने बताया कि कर्मियों के बकाए 12 माह का वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मियों का की स्थिति खराब होती जा रही है। इस दिशा में कई दफे कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है। फिर भी कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वेतन के अभाव में कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ सकता है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने बताया कि कर्मियों के बकाए वेतन भुगतान की पहल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी