मधुबनी जिला लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में शामिल होने की शर्तें निर्धारित

मधुबनी । मधुबनी जिला के प्रतीक चिन्ह से संबंधित लोगो (स्लोगन सहित) डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:14 PM (IST)
मधुबनी जिला लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में शामिल होने की शर्तें निर्धारित
मधुबनी जिला लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में शामिल होने की शर्तें निर्धारित

मधुबनी । मधुबनी जिला के प्रतीक चिन्ह से संबंधित लोगो (स्लोगन सहित) डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इच्छुक व्यक्ति, पेशेवर कलाकार, गैर पेशेवर व्यक्ति एवं एजेंसियां लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रविष्टि प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है। लिहाजा मधुबनी जिला के प्रतीक चिह्न से संबंधित लोगो (स्लोगन सहित) डिजाइन कर 13 अगस्त तक प्रविष्टि प्रस्तुत कर इच्छुक व्यक्ति इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। जिन प्रतिभागी की प्रविष्टि चयनित की जाएगी, उन्हें 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता वाली डिजाइन मधुबनी जिला प्रशासन की बौद्धिक संपदा होगी और इसका उपयोग सूचना, शिक्षा व संचार सामग्री के लिए और ऐसे किसी भी अन्य कार्य के लिए किया जा सकेगा जो उचित समझा जाए। आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन मूल लोगो में बदलाव कर सकता है। स्लोगन (दो से आठ शब्दों के बीच) आकर्षक एवं लोगो रंगीन तैयार करना होगा।

जिला पदाधिकारी अमित कुमार ने मधुबनी जिला के प्रतीक चिह्न से संबंधित लोगो (स्लोगन सहित) डिजाइन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नियम एवं शर्त निर्धारित कर दिया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म का फार्मेट भी जारी कर दिया गया है। इसी फार्मेट में उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए वरीय उप समाहर्ता सह जिला कला, संस्कृति एवं पुरातत्व पदाधिकारी साहेब रसूल के ई-मेल पर या डाक द्वारा साहेब रसूल, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय मधुबनी के पता पर या फिर जिला सामान्य शाखा में व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर मधुबनी जिला के प्रतीक चिह्न से संबंधित लोगो (स्लोगन सहित) डिजाइन की प्रविष्टि प्रस्तुत की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी इच्छुक व्यक्ति, पेशेवर कलाकार, गैर पेशेवर व्यक्ति एवं एजेंसियां लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रविष्टि एक व्यक्तिगत परियोजना या टीम परियोजना के रूप में भी दी जा सकती है। प्रविष्टि देते समय प्रतिभागी के प्रोफाइल जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दिया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भी भरना अनिवार्य किया गया है। प्रविष्टि के साथ डिजाइन और इस आशय की संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत करना होगा कि किस प्रकार यह मधुबनी जिला की विरासत को सर्वोत्तम रूप से प्रस्तुत करेगी। मधुबनी पेंटिग से संबंधित डिजाइन को प्राथमिकता दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी