जीवन को प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन, सावधानी जरूरी

जलवायु परिवर्तन हमारे संपूर्ण जीवन को प्रभावित कर रही है। इस परिवर्तन का असर कम से कम हो इसके लिए हमें हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:48 PM (IST)
जीवन को प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन, सावधानी जरूरी
जीवन को प्रभावित कर रहा जलवायु परिवर्तन, सावधानी जरूरी

मधुबनी । जलवायु परिवर्तन हमारे संपूर्ण जीवन को प्रभावित कर रही है। इस परिवर्तन का असर कम से कम हो, इसके लिए हमें हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बातें झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र से सटे धर्मडीहा मध्य विद्यालय में छात्रों के बीच आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कही। मिजेरियर द्वारा प्रायोजित महिला नेतृत्व आधारित जलवायु प्रेरित आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तहत घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ, जगतपुर की ओर से स्कूल के छात्रों के साथ स्थानीय जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्कूल के छात्रों को स्थानीय जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागृत कर उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। संघ अध्यक्ष रमेश कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जलवायु परिवर्तन से हमारी जैव विविधता अत्यंत प्रभावित हो रही है। इससे सारा जीवन प्रभावित हो रहा है। हमारे क्षेत्र में समृद्ध जैव विविधता थी। अब पेड़ पौधे की प्रजाति विलुप्त हो रही है। साथ में पशु पक्षी की संख्या भी कम हो रही है। हमारा भविष्य इन जैव विविधता के संरक्षण पर बहुत हद तक निर्भर करता है। दीपक शर्मा ने पेड़ पौधों का जलवायु प्रदुषण और कार्बन उत्सर्जन को रोकने में बड़ी भूमिका है। पेड़ पौधे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसके बाद छात्रों ने पोधे की पहचान कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों ने समूह में विद्यालय में उपलब्ध पेड़ पौधों के पत्ते संग्रह कर उसके बारे में बताया। बाद में विशेषज्ञ द्वारा उसके औषधीय गुण को बताया गया। छात्रों ने इन पौधों के संरक्षण के साथ विलुप्त हो रहे पौधे को बचाने का संकल्प लिया। विमल कुमार, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र, अजय कुमार झा समेत तथा अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी