प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में आता आत्मविश्वास

मधुबनी। बेनीपट्टी बाजार के डॉ. अंबेडकर चौक स्थित एसएस ज्ञान भारती में त्रिदिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें ऊंची कूद लंबी कूद सूई-धागा रेस एवं गणित रेस डिस्कस थ्रो सौ व दो सौ मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:54 PM (IST)
प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में आता आत्मविश्वास
प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में आता आत्मविश्वास

मधुबनी। बेनीपट्टी बाजार के डॉ. अंबेडकर चौक स्थित एसएस ज्ञान भारती में त्रिदिवसीय बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, सूई-धागा, रेस एवं गणित रेस, डिस्कस थ्रो, सौ व दो सौ मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों के बीच ट्रॉफी का वितरण किया। स्कूल के बच्चों द्वारा बेनीपट्टी बाजार के सड़क पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें कई महापुरुषों पर झांकी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं द्वारा दहेज मुक्त समाज, स्वच्छ बेनीपट्टी, लड़की शिक्षा आवश्यक हैं, नारी का सम्मान, सड़क किनारे साफ रखें, समाज को जागरूक करने हेतु संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर निदेशक अमरेश मिश्र, प्राचार्य डॉ. रीता झा, प्रबंधक डॉ. हरिभूषण झा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। निदेशक एवं प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को छोटी-छोटी प्रतियोगिता में भाग दिलाने से उनमें आत्मबल आता है। वहीं उनमें जागृति भी आती है। कार्यक्रम में शिक्षक रवींद्र राय, घनश्याम झा, मो. सोहेल अहमद, रौशन कुमार, बीके कर्ण, घनश्याम चौधरी, रवी, रूबी झा, अंजू मिश्रा, आशा झा, ज्योति कुमारी, कुसुम, श्वेता श्री, किरण, शिवानी, बेबी झा, विमला झा, सुनीता, पूजा रानी, अमरनाथ मिश्र, नवोनाथ मिश्र, देवचंद्र झा, धर्मेद्र मिश्र आदि ने विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी