ग्रामीण इलाकों में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया छठ

जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बुधवार को उदीयमान भुवन भास्कर को अ‌र्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ सम्पन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:04 PM (IST)
ग्रामीण इलाकों में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया छठ
ग्रामीण इलाकों में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया छठ

मधुबनी । जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बुधवार को उदीयमान भुवन भास्कर को अ‌र्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। नहाय खाय के साथ चार दिनों से चले आ रहे महा छठ पर्व का सोमवार को खरना एवं मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। लदनियां : इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा छठ घाट को सजाया गया था कि इसका छटा ही कुछ और था।छठ घाट पर आकर्षक पंडाल में भगवान भास्कर के प्रतिमा स्थापित किया गया था। जहां छठव्रतियों के साथ साथ सैकड़ों के संख्या श्रद्धालुओं ने भगवान आदित्य को दर्शन कर पूजा अर्चना किया। छठ मैया एवं भगवान आदित्य के भक्ति गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया था। हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में अस्ताचलगामी व उदीयमान भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देकर लोक आस्था का महापर्व सम्पन्न हुआ। इस दौरान नेपाल सीमा से सटे हरिणे से जिरौल व सुखबासी से गंगौर गांव तक सभी जगहों पर पूरी निष्ठापूर्वक श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला उपवास का समापन किया। सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देने के उपरांत सभी व्रतधारी घाट पर एक जगह इकठ्ठा होकर अपने हाथ में गन्ने की टुकड़े व अंकुरित केराव लेकर भागवान भास्कर की कथा सुनने के उपरांत 36 घंटे की सूर्यउपासना संपन्न किया। खुटौना : उदीयमान सूर्य को अ‌र्ध्य अर्पित किए जाने के साथ बुधवार को लोकआस्था के महापर्व छठ का पारम्परिक श्रद्धा एवंउल्लास के साथ समापन हो गया।प्रखंड से होकर प्रवाहित मनुहारा,सुगरवे, भूतही,

धोकरा,तथा बीहूल नदियों के तटों एवं पवित्र सरोवरों में व्रतियों ने जल में खड़ेहोकर भगवान भुवनभास्कर को अ‌र्ध्य अर्पित किए। खुटौना में सुगरवे के मुक्तिधाम घाट,बलुआहा घाट, कचहरी पोखर,लालमनिया के पाताल गंगाघाट, लौकहा में भूतही के एनएच ब्रिज घाट

तथा एकम्मा के पश्चिमी कोसी नहर घाटों को सुरीचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था।भगवान भुवनभास्कर को अ‌र्ध्य अर्पित कर व्रतियों एवं उनके

परिजनों ने सुखी एवं स्वस्थ जीवन तथा समृद्धि की कामना की। झंझारपुर : अनुमंडल मुख्यालय के प्रसिद्ध महारानी तालाव, ड्योढ़ी तालाव, हीरालाल तालाव, मंठ तालाव आदि के अलावा कमला नदी के परतापुर घाट में भी छठ पूजा करने वाले ब्रतीयों एवं श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखा गया। जबकि प्रसिद्ध महारानी तालाव पर सूर्य की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी सायं काल अ‌र्घ्य के दिन में ही श्रद्धालुओं द्वारा डाला लगाया गया। कमला बलान रेल सह सड़क पुल के नीचे नवटोल गांव निवासी गुलाब झा के पुत्र गौतम झा ने खुद से सारी व्यवस्था की थी। पंडाल लगवाया था तथा लाईट की व्यवस्था की थी। यहां नदी के दोनों किनारे पर व्रतियों ने अ‌र्घ्य दिया। यहां एसडीआरएफ की टीम के अलावे पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। एसडीएम अंशुल अग्रवाल, एएसपी योगेन्द्र कुमार ने दोनों ही दिन विभिन्न छठ घाटों पर घुम घुमकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम अंशुल अग्रवाल ने रात्रि के समय अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जाकर कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। अनुमंडल मुख्यालय के साथ ही सभी प्रखंड क्षेत्र से भी छठ पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न होने की सूचना है। मधवापुर : मधवापुर, रामपुर, बिहारी, वासुकी, साहरघाट, बलवा, पिरौखर, सुजातपुर समेत इलाके के विभिन्न गावों के नदीयों, तालावों को आकर्षक ढ़ग से सजाया गया था। जगह-जगह छठ घाटों पर कई संघ संस्थाओं के द्वारा शुद्ध पयजल एवं चाय की भी व्यवस्था की गई थी। जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय के पवीत्र कमला नदी के तट पर जनआस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर पंचायत प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन एवं विभिन्न छठ पूजा कमिटी के सदस्यों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह सभी छठ घाटों पर छठव्रतियों के हित में व्यापक इंतजाम किए गए थे। कमला नदी के तट पर प्रकाश एवं पंडाल की वेहतर व्यवस्था मनोहारी छटा बिखेर रही थी। मुख्य पश्चिमी कमला नहर के छठ घाट पर किनारे बसे उसराही, परसा, धमियांपटटी समेत अन्य गांव के लोगों लोकआस्था का महापर्व छठ का आयोजन किया। देवधा, रजौली, गाढा, दुल्लीपटटी, बरही, डोरवार, कोरहिया समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में विभिन्न नहरों व पोखरा पर बने छठ घाटों पर मंगलवार की शाम अस्तलगामी सूर्य और बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ का समापन किया। लौकही : लौकही प्रखंड क्षेत्र मे चार दिवसीय श्री छठव्रत श्रद्धा एवं हर्षेाल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने भगवान भास्कर के उदय होते ही अ‌र्घ्य चढाया।इस अवसर पर कई घाटों पर दण्डप्रणामी उपासकों को भी देखा गया। प्रशासन को हर जगह चौकस देख गया। बेनीपट्टी : लोक आस्था के महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बसैठ गांव के लोहा पुल के निकट सनातन धर्म सेवा समिति के द्वारा छठ घाटो को भव्य रूप से सजाया गया था जो आकर्षन का केन्द्र बना हुआ था। छठ महापर्व को लेकर एसडीएम मुकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, सीओ पुरेन्द्र कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद, अड़ेर के थानाध्यक्ष गया ¨सह, दलबल के साथ छठ घाटों का जायजा लेते रहे। एसडीएम तथा डीएसपी ने छठ पूजा स्थल घाटो का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने का निर्देश देते रहे। फुलपरास : फुलपरास के तिवारी जी पोखरा एवं ब्रह्मस्थान पोखरा,हाई स्कूल सिसवाबरही,सहमणि पोखरा किसनीपट्टी और घोघरडीहा नगर पंचायत स्थित वार्ड चार में कमिटी द्वारा व्यवस्था आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बाबूबरही : प्रखंड क्षेत्र में छठ पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने घाट पर छठी मैया की कथा सुने। मन्नतें पूरी होने पर विभिन्न पकवानों व फलों का प्रसाद बच्चों ने कंधे पर भार के रूप में लाकर भी चढाया।

chat bot
आपका साथी