कालीपुर-इस्लामपुर के बीच बना चचरी पुल बहा, बढ़ी परेशानी

मधुबनी। भुतही बलान नदी में रविवार को आई बाढ़ के पानी में प्रखंड के कालीपुर-इस्लामपुर के बीच नदी में बनी चचरी पुल बह गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:49 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:12 AM (IST)
कालीपुर-इस्लामपुर के बीच बना चचरी पुल बहा, बढ़ी परेशानी
कालीपुर-इस्लामपुर के बीच बना चचरी पुल बहा, बढ़ी परेशानी

मधुबनी। भुतही बलान नदी में रविवार को आई बाढ़ के पानी में प्रखंड के कालीपुर-इस्लामपुर के बीच नदी में बनी चचरी पुल बह गई है। इससे कालीपुर गांव का सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। ब्रह्मपुरा-बथनाहा पंचायत के वार्ड आठ का हिस्सा दो ह•ार आबादी वाला कालीपुर गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पंहुचने का चचरी पुल ही एकमात्र सहारा था। इसके नदी में बह जाने से ग्रामीण पूरी तरह से घरों में कैद हो गए हैं। पंसस सुशील कामत ने बताया कि दो वर्ष पूर्व काफी प्रयासों के बाद जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए एक नाव उपलब्ध कराया था। यह नाव पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद से लापता है। अब ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए न तो चचरी पुल है, ना ही नाव। उक्त नाव के लापता होने के बाद ग्रामीणों के समक्ष आवागमन की गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। गांव में किसी के बीमार पड़ने या किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने की स्थिति में नदी पार करना ग्रामीणों के लिए चुनौती भरा काम होगा। पंसस कामत ने अंचल प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नदी में एक नाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

------------------

chat bot
आपका साथी