दो दिनों से घर से गायब महिला का मवेशी घर में फंदे से झूलता मिला शव

मधुबनी । हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव में एक महिला का शव मवेशी घर में फंदे से झूलता पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM (IST)
दो दिनों से घर से गायब महिला का मवेशी घर में फंदे से झूलता मिला शव
दो दिनों से घर से गायब महिला का मवेशी घर में फंदे से झूलता मिला शव

मधुबनी । हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव में एक महिला का शव मवेशी घर में फंदे से झूलता पाया गया। हालांकि एक दिन पूर्व से ही स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन रविवार की सुबह जब लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा तो आसपास के इलाके में यह खबर फैल गई। मृत महिला की पहचान गांव के ही किशन दास की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में बताई गई है। दरअसल, ग्रामीणों का कहना है कि मृत महिला का पति विदेश में मजदूरी करता है। दो दिन पूर्व महिला का उसके सास-ससुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद महिला घर से गायब हो गई। स्वजन और गांव के लोग उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन जब लोगों ने महिला के घर से दूर आम के बगीचे में स्थित एक मवेशी घर में महिला का शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान व एएसआई आरपी प्रसाद दलबल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, महिला का शव मिलने से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। दो दिन से घर से गायब महिला का घर से दूर बगीचे में स्थित मवेशी घर में शव मिलने से लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। संभव है कि महिला की हत्या कर उसे आत्महत्वा का रुप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया हो। बहरहाल, पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी