अतिक्रमणवादियों के घर पर चला बुलडोजर

मधुबनी। मंगलवार को तिरहुता गांव में अतिक्रमणकारियों के घर पर बुलडोजर चला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 12:31 AM (IST)
अतिक्रमणवादियों के घर पर चला बुलडोजर
अतिक्रमणवादियों के घर पर चला बुलडोजर

मधुबनी। मंगलवार को तिरहुता गांव में अतिक्रमणकारियों के घर पर बुलडोजर चला। अचानक भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल व प्रशासन को देख लोग सकते में आ गए। देखते ही देखते बुलडोजर से चंदन यादव,देवनाथ यादव,देवनाथ दिवाकर,रामकेसरी देवी,धनेश्वरी देवी,रामनाथ यादव,कपलेश्वर यादव एवं बिदेश्वर यादव के घर को तोड़ दिया गया। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि गांव के तालाब भिडा खाता संख्या 1290,खेसरा 6596 पर उक्त लोगों ने वर्षों से अतिक्रमित कर पक्का व फूस का घर खड़ा कर लिया था। जमीन अनावाद सर्वसाधारण, रकबा 18 डिसमल है।कहा इन दखलकारों के विरुद्ध पूर्व में अतिक्रमणवाद चलाकर सुनवाई की गई। कितु प्रश्नगत भूमि से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।अतएब जमीन को पूर्व में ही मुक्त करने का आदेश दिया गया। प्रतिवादियों द्वारा आदेश की अवहेलना की ही गई। शेष जमीन पर भी अतिक्रमण का प्रयास किया गया। सो इन लोगों पर बाबूबरही थाना में पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी