किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का जिला में रहा मिलाजुला असर

मधुबनी । जिले में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में राजद कांग्रेस वामदलों समेत महागठबंधन के घटक दलों ने जगह-जगह प्रदर्शन व सड़क जाम कर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:06 PM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का जिला में रहा मिलाजुला असर
किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का जिला में रहा मिलाजुला असर

मधुबनी । जिले में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में राजद, कांग्रेस, वामदलों समेत महागठबंधन के घटक दलों ने जगह-जगह प्रदर्शन व सड़क जाम कर किसान आंदोलन का समर्थन किया। किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद के समर्थन में महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, राजद, वामदलों एवं आखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कोआर्डिनेशन कमेटी, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एसएफआई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भारत बंद का आयोजन किया गया। मधुबनी रेलवे स्टेशन परिसर से भारत बंद के समर्थन में संयुक्त प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो मधुबनी शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। समाहरणालय के सामने बंद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राजद के विधायक सह जिलाध्यक्ष भारत भूषण मंडल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा, किसान नेता मनोज मिश्र, बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार, अशोक कुमार, मो. जैदी, माले सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, श्रमिक नेता रामचंद्र शर्मा, सीपीआई नेता प्रभात कुमार, एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी समेत कई नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जल्द किसान विरोधी तीनों काला कृषि कानून वापस लें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को कानूनी दर्जा मिले, बिजली संशोधन बिल वापस ले, सार्वजनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठान का निजीकरण, निगमीकरण पर रोक, मजदूर विरोधी चार श्रम कोड वापस ले एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी सरकार को लेनी चाहिए। मौके पर किसान नेता राकेश कुमार पांडेय, आशेश्वर यादव. अजीत ठाकुर, सूर्य नारायण महतो, राम नारायण यादव. उपेन्द्र सिंह, कामेश्वर प्रसाद यादव. सरोज यादव. शैलेन्द्र झा, सत्य नारायण राय, रवि कुमार, प्रभात कुमार, सीपीआईएम नेता रामनारायण यादव. गणपति मिश्र, दानी लाल यादव. विशंभर कामत, राजेंद्र कामत, शंभू साह, ज्योति झा, मायानंद झा, कालीशचंद्र झा, हीरा कामत, दशरथ पासवान, फिरन पासवान, विश्वनाथ पासवान, संजय झा, उपेन्द्र यादव. सुशील झा, मो. चांद बाबू, राजीव झा, किसान सभा के दिलीप झा, सुनील मिश्रा, एडवा की जिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, रीना, प्रमेस्वरी रेखा, कैलाश पासवान, रामनाथ यादव सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया।

-------------------

किसान कांग्रेस ने मधुबनी-पंडौल मुख्य सड़क को किया जाम : अखिल भारतीय किसान संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मधुबनी जिला किसान कांग्रेस द्वारा समाहरणालय के समक्ष मधुबनी-पंडौल मुख्य सड़क को जाम किया गया। बीच सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर भारत बंद के समर्थन में जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता जाम कर प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानून से किसानों की कमर टूट गई है। अडानी और अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन काला कानून बनाकर पूरे देश को दलदल में झोंकने का काम किया है। 11 महीने बीतने के बाद भी किसान आंदोलन को सरकार अनसुना कर रही है। मौके पर राजीव शेखर झा, ओमप्रकाश सिंह ,विजय ठाकुर, विक्रम पासवान, मुकेश दास, संजीत दास, वासन सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, राजीव सिंह, विनय झा सहित कई किसान कांग्रेस के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी