क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को दें सूचना : एसडीओ

मधुबनी। रंगों का पर्व होली एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर प्रशासन चौकस है। मंगलवार को झंझार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM (IST)
क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को दें सूचना : एसडीओ
क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को दें सूचना : एसडीओ

मधुबनी। रंगों का पर्व होली एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर प्रशासन चौकस है। मंगलवार को झंझारपुर एवं झंझारपुर आरएस ओपी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। झंझारपुर थाना पर थानाध्यक्ष चंद्रमणि और एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी एवं आरएस ओपी पर लखनौर सीओ विकेश कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने शांति समिति की बैठक का नेतृत्व किया। दोनों ही जगहों पर अधिकारियों ने सदस्यों से कहा कि होली उत्साह का पर्व है। इस उत्साह में यह देखना है कि आपके उत्साह से किसी का रंग फीका न हो। बताया गया कि कोविड-19 का प्रकोप एक बार फिर फैल रहा है। सामुहिक होली मिलन समारोह नहीं किया जाना है। होलिका दहन के दौरान भी शारीरिक दूरी बनी रहे, इसका ख्याल हो। एसडीओ ने कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कहीं शराब की बिकवाली की सूचना हो तो तुरंत इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दें, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। दोनों ही थाना पर सदस्यों ने भरोसा दिया कि उनके क्षेत्र में होली में किसी तरह का व्यवधान नहीं होगा, वे लोग अपने स्तर से भी इस पर ध्यान देंगे। झंझारपुर थाना पर हुई बैठक में मोहन यादव, ललन सिंह, दिलीप भंडारी, रामेश्वर मुखिया, लाल झा, मुजीबुर रहमान, प्रमोद कुमार यादव, भरत चौधरी, गणेश साह, दिलीप कुमार साह, कुलानंद चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे। जबकि आरएस. ओपी पर हुई बैठक में रमण प्रसाद, अमित कुमार, रविशंकर झा, महफूज आलम, भागवत साह, फिरन पासवान, कन्हैया कुमार झा, मो. कलाम, रघुनाथ चौधरी, विजय कुमार, शशिकांत चौधरी, रामलोचन महतो, विवेकानंद झा, शिवशंकर झा ललन, चन्द्रशेखर मिश्र, पप्पू झा, नन्द कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी