45 से ऊपर उम्र के लोगों को नहीं दिया गया टीका

बगहा। शुक्रवार को टीका के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन का कार्य नहीं हुआ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:00 AM (IST)
45 से ऊपर उम्र के लोगों को नहीं दिया गया टीका
45 से ऊपर उम्र के लोगों को नहीं दिया गया टीका

बगहा। शुक्रवार को टीका के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन का कार्य नहीं हुआ। जिसके कारण 45 वर्ष से ऊपर के कई लोग पीएचसी से वापस लौट गए। हालांकि 18 से 44 आयु के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। यह टीकाकरण नगर के पार्वती कन्या विद्यालय में हुआ। जिसमें कुल लक्ष्य 200 लोगों का था। टीका लेने के लिए इस स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुट गई।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने बताया कि जिला से वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने के कारण 45 से ऊपर वालों का वैक्सीनेशन का कार्य नहीं हुआ है। अगर शाम तक वैक्सीन उपलब्ध हो जाता है तो, शनिवार से इसे सुचारू कर दिया जाएगा। हालांकि 18 वर्ष से अधिक वालों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा रही है। बता दें कि बीते गुरुवार को कुल 250 लोगों को टीका दिया गया था। जिसमें पीएचसी में 130 व पार्वती कन्या विद्यालय में 120 लोगों को इसका लाभ दिया गया है। संवाद प्रेषण तक करीब 185 लोगों को टीका दिया जा चुका है। जबकि कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं। इधर जांच का कार्य शुक्रवार को भी किया गया। पर, कितने लोगों का हुआ साथ हीं कितने नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बता दें कि जांच के साथ हीं वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रतिदिन चल रहा है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कोरोना के इस दूसरे लहर से बचाना है। प्रभारी ने बताया कि सभी का वैक्सीन लेना जरूरी है। इसको लेकर कई तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। इस तरफ ध्यान नहीं दें। साथ ही समय से टीकाकरण करा लें। यह निशुल्क व सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी