विश्वामित्र स्थान में आगजनी, फायरिग करते भागे अपराधी

हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशौल गांव स्थित ऐतिहासिक धर्मस्थल विश्वमित्र स्थान की छत पर बने एक कमरे में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। नीचे सो रहे पुजारियों के जगने के बाद दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवा में तीन राउंड फायरिग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:13 PM (IST)
विश्वामित्र स्थान में आगजनी, फायरिग करते भागे अपराधी
विश्वामित्र स्थान में आगजनी, फायरिग करते भागे अपराधी

मधुबनी । हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशौल गांव स्थित ऐतिहासिक धर्मस्थल विश्वमित्र स्थान की छत पर बने एक कमरे में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। नीचे सो रहे पुजारियों के जगने के बाद दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवा में तीन राउंड फायरिग की। आगजनी छत पर बने विश्वामित्र स्थान के महंथ के विश्राम घर में की गई है। घटना मंगलवार की रात 12 बजे की बताई गई है। घटना के समय महंथ पटना में थे। इस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। आगजनी के समय मंदिर के पुजारी व अन्य लोग नीचे मंदिर परिसर में सो रहे थे। इस दौरान ऊपर से आवाज आने पर पुजारियों की नींद खुली और सभी लोग छत पर गए। ऊपर जाने के बाद महंथ के कमरे से आग की लपटें देख पुजारियों के होश उड़ गए। पुजारी के अनुसार छत पर तीन-चार अज्ञात लोग मौजूद थे। उन्होंने पुजारियों को देखते ही हवा में फायरिग करते हुए वहां से भाग निकले। फायरिग की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग भी स्थान में इकठ्ठा हो गए और महंथ के कमरे को खोला गया। ग्रामीणों के सहयोग से कमरे में लगी आग को बुझाया गया। आगजनी में एलईडी, आयरन, टेबुल पंखा, नगद रुपथे, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पुजारी ने फोन पर महंथ को दी। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। महंथ ब्रजमोहन दास ने फोन पर बताया कि वे अभी बाहर है। स्थान पर पहुंचने के बाद घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे। महंथ का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। इसको लेकर बार-बार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। महंथ ने कहा कि संयोग अच्छा रहा कि आगजनी के वक्त हम पटना में थे, नहीं तो हमको जलाकर मारने की साजिश रची गई थी। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------------------

chat bot
आपका साथी