बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहायता कार्य जल्द शुरू करे प्रशासन

मधुबनी। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी तथा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंधीर ठाकुर व अमरनाथ प्रसाद ने बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के दुख व दर्द को बांटने में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 01:43 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहायता कार्य जल्द शुरू करे प्रशासन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सहायता कार्य जल्द शुरू करे प्रशासन

मधुबनी। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी तथा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंधीर ठाकुर व अमरनाथ प्रसाद ने बेनीपट्टी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के दुख व दर्द को बांटने में लगे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्य कर रहा है। बाढ़ ग्रस्त गांवों में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। पानी उतरने के साथ ही बाढ़ से टूटे व ध्वस्त सड़कों को मरम्मत करा मोटेरेबुल बनाकर यातायात व्यवस्था सुगम बना लिया जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से निजात दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। भाजपा नेताओं ने हथियरवा, बररी, फुलवरिया, बाजीतपुर, रजवा, धनुषी, सिमरकोण, रजघट्टा, नवगाछी, चानपुरा पश्चिम, करहारा, बिर्दीपुर, समदा, सोहरौल, उच्चैठ, पाली सहित अन्य गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर दु:ख व दर्द को बांटने का काम किया।

chat bot
आपका साथी