तटबंध टूटने पर जवाबदेही तय कर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मंत्री

झंझारपुर के निरीक्षण भवन में सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अधिकारियों संग बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारी के अलावे डीएम भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:05 AM (IST)
तटबंध टूटने पर जवाबदेही तय कर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मंत्री
तटबंध टूटने पर जवाबदेही तय कर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मंत्री

मधुबनी । झंझारपुर के निरीक्षण भवन में सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अधिकारियों संग बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारी के अलावे डीएम भी मौजूद थे। समीक्षात्मक बैठक में मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण, समस्तीपुर एवं सिचाई प्रमंडल दरभंगा के मुख्य अभियंता भी मौजूद थे। मंत्री श्री झा ने बाढ़ के समय संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों एवं अभियंताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए हमेशा अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने दो से तीन दिनों के अंदर अन्य रुके हुए निरोधात्मक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर बांध टूटी तो जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई भी होगी।

बैठक में बाढ़ नियंत्रण मुख्य अभियंता रामा शंकर द्विवेदी, सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता हरिनारायण, अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रिय शंकर अप्पू, चीफ इंजीनियर मॉनिटरिग एनके झा, बाढ़ नियंत्रण अभियंता प्रमुख राजेश कुमार, अभियंता प्रमुख सिचाई विभाग अशोक कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियंता कृषि मॉनीटरिग लक्ष्मण झा, झंझारपुर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 के शरद कुमार, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1 के बबन पांडे एवं मधुबनी डीएम अमित कुमार मौजूद थे। जल संसाधन मंत्री ने किया नवनिर्मित तटबंध का निरीक्षण

भुतही बलान के पूर्वी तटबंध का निर्माण हो जाने संबधित क्षेत्र के 56 गांवों के लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी। फूलपरास में उक्त बातें जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को नव निर्मित तटबन्ध का निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कही। कहा कि सीएम नीतीश कुमार जल्द ही तटबंध का उद्घाटन करने आएंगे। तटबन्ध का निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया गया है। तटबन्ध का निर्माण ऐतिहासिक है। क्षेत्रवासियों का वर्षो पुरानी पांच किलोमीटर तटबन्ध निर्माण का मांग पूरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों को अब बाढ़ की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।मौके पर उपस्थित विभागीय अभियता ने मंत्री श्री झा को तटबन्ध निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। मौके पर डीएम अमित कुमार,एसपी सत्यप्रकाश,एसडीओ गणेश कुमार,एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा,प्रशिक्षु डीएसपी आलोक कुमार,बीडीओ अशोक प्रसाद एवं सम्राट जीत,सीओ धर्मनाथ बैठा एवं पूनम मिश्रा,पुलिस निरीक्षक ललन प्रसाद चौधरी,फुलपरास थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति,नरहिया ओपी प्रभारी सुनील कुमार झा के अलावा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी