मुंबई में कपड़ा व्यापारी से 60 लाख की लूट का आरोपित गिरफ्तार, 7.77 लाख बरामद

मधुबनी । मुंबई में बीते 22 जुलाई को हथियार के बल पर एक वस्त्र व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम देने में राजनगर थाना क्षेत्र के दो लुटेरे भी शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM (IST)
मुंबई में कपड़ा व्यापारी से 60 लाख की लूट का आरोपित गिरफ्तार, 7.77 लाख बरामद
मुंबई में कपड़ा व्यापारी से 60 लाख की लूट का आरोपित गिरफ्तार, 7.77 लाख बरामद

मधुबनी । मुंबई में बीते 22 जुलाई को हथियार के बल पर एक वस्त्र व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम देने में राजनगर थाना क्षेत्र के दो लुटेरे भी शामिल थे। इन दोनों लुटेरों को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर थाना क्षेत्र के बलहा दुर्गा टोल निवासी राजेश राय को मुंबई पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जबकि थाना क्षेत्र के करहिया निवासी चंदन ठाकुर को राजनगर पुलिस के सहयोग से उसके पैतृक घर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने राजनगर थाना पुलिस के सहयोग से राजेश राय के राजनगर थाना क्षेत्र के बलहा दुर्गा टोल स्थित पैतृक घर पर छापेमारी कर लूटे गए सात लाख 77 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र के निवासी राजेश राय व चंदन ठाकुर ने अपने साथी मुंबई के गोरेगांव निवासी मनोज जैन के साथ हथियार के बल पर मुंबई के लोकमान्य तिलक थाना क्षेत्र के शांता क्रूज निवासी वस्त्र व्यवसायी रंजीत भंवरलाल से कालवा देवी स्थित प्रतिष्ठान से 60 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद राजेश राय अपने बलहा दुर्गा टोल स्थित पैतृक घर आया और लूट की रकम रख कर वापस दिल्ली चला गया था। चंदन ठाकुर भी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपने पैतृक गांव करहिया आ गया था। लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फूटेज खंगालने के बाद मिले फीडबैक के आधार मुंपर बई पुलिस ने मुंबई के गोरेगांव निवासी मनोज जैन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। फिर मनोज जैन की निशानदेही पर लूट की घटना में सम्मिलित राजनगर थाना क्षेत्र के बलहा दुर्गा टोल निवासी राजेश राय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। राजेश राय की निशानदेही पर उसके पैतृक घर से लूट की उक्त रकम बरामद की गई और राजनगर थाना क्षेत्र के करहिया निवासी चंदन ठाकुर को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने बरामद रकम व गिरफ्तार आरोपित चंदन ठाकुर को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद अपने साथ मुंबई ले गई है। छापेमारी दल में राजनगर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह व पुअनि अशोक कुमार, मुंबई के लोकमान्य तिलक थाना के एपीआई संतोष चौहान, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन लहामगे, आरक्षी किरण गूजर, किरण महाजन, सुमित खांडेकर व प्रसाद शिदे शामिल थे। गौरतलब है कि इस मामले के बाबत मुंबई के लोकमान्य थाना में 22 जुलाई को शांता क्रूज निवासी रंजीत भंवरलाल ने अज्ञात चार व्यक्तियों पर पिस्टल की नोक पर 60 लाख लूट लिए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

chat bot
आपका साथी