आंधी से लौफा पंचायत में भारी तबाही, आधा दर्जन जख्मी

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी व हल्की बारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:53 PM (IST)
आंधी से लौफा पंचायत में भारी तबाही, आधा दर्जन जख्मी
आंधी से लौफा पंचायत में भारी तबाही, आधा दर्जन जख्मी

मधुबनी। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी व हल्की बारिश ने लोगों को उमर भरी गर्मी से राहत दी। वहीं, लौफा बाजार में आंधी से क्षति भी हुई है। लौफा पंचायत के वार्ड सात, आठ, नौ, 12, 13 एवं 14 में भारी तबाही मचाई है। मुखिया नजमुल होदा ने बताया कि दीवार गिरने से जहां बच्चे लाल यादव की पत्नी देव सुंदुर देवी बुरी तरह घायल हो गई, वहीं कुल छह लोग इस आंधी के कारण चदरा उड़ने के चोट एवं अन्य आंधी जनित कारण से घायल हुए हैं। मुखिया ने बताया कि घायलों में संतोष पासवान का पुत्र राजन पासवान, रामप्रसाद पासी, उनकी पत्नी गीता देवी, बेटी संजू कुमारी आदि शामिल हैं। उन्होने बताया कि इन वार्डों में कुल एक सौ से अधिक दूुकान व मकान को क्षति पहुंची है। बताया कि लौफा बाजार में भारी क्षति हुई है। घायलों को पीएचसी लखनौर में एडमिट कराया गया है। देव सुन्दर देवी को अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया है। बेलौंचा में भी पेड़ गिरने की जानकारी है। लखनौर गांव में राम चौक पर प्रमोद ठाकुर की चाय दुकान पर गुलमोहर का एक बड़ा वृक्ष गिर गया। लखनौर के राजीव सिंह के घर का एसबेस्टस उड़ गया। बैकुंठ सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लखनौर सीओ ने बताया कि रविवार को पूरे प्रखंड में जहां से क्षति की जानकारी आएगी वहां राजस्व कर्मचारी भेजकर जांच कराएंगे। अन्य कई गांव से भी वृक्ष आदि के गिरने की जानकारी आ रही है। हालांकि, झंझारपुर अंचल में किसी भी तरह की क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सीओ ने भी बताया कि उनके अंचल में कहीं से कोई क्षति की जानकारी नहीं है। इधर, आंधी आने के बाद बिजली की आपूर्ति बंद है। झंझारपुर के जेई शशिकांत ने बताया कि 33 हजार केवीए लाईन में भीठ भगवानपुर एवं पंडौल ग्रीड लाईन में खराबी आ गई है। ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी