बलानसेर गांव में लगी आग, तीन घर जले

मधुबनी। तिरहुता पंचायत के बलानसेर गांव में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में तीन घर आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:09 AM (IST)
बलानसेर गांव में लगी 
आग, तीन घर जले
बलानसेर गांव में लगी आग, तीन घर जले

मधुबनी। तिरहुता पंचायत के बलानसेर गांव में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में तीन घर आ गए। यहां 11 बंधी 11 बकरियां भी जल गईं। इस अगलगी में करीब दो लाख की संपति जलने का अनुमान है। बताया जाता है कि रामबालक राउत परिवार के सभी सदस्य बघार गए थे। घर में बकरियों को बांध दिया था। अचानक आग की लपटें उठीं। ग्रामीण अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन गाड़ी आई। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। रामबालक राउत के पास के तीन घर पूरी तरह जल गए। बकरी, अनाज, नकद, खाना बनाने का बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गए। महरूपिया देवी के मवेशी चारे घर में आग लगी। बगल में रामदुलार राउत के पक्के घर में आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। रामबालक राउत की पत्नी शांति देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने खाना वगैरह उपलब्ध कराया। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि सीआइ को जांच के लिए भेजा गया है। आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी