ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वालंबन के लिए हों जागरूक : डा. पूजा

मधेपुरा। राज होटल के सभागार में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में ग्लोबल यू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:20 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वालंबन के लिए हों जागरूक : डा. पूजा
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वालंबन के लिए हों जागरूक : डा. पूजा

मधेपुरा। राज होटल के सभागार में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में ग्लोबल यूनियन बिल्डिग एंड उड व‌र्क्स द्वारा संपोषित मुद्दे पर आधारित जागरूकता व महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 45 महिला श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिलाध्यक्ष हीरालाल पासवान ने किया। इस दौरान इंटक केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य केशर कुमार सिंह ने निर्माण क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने नियोजन व सेवा शर्ते विनियमन की जानकारी दी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों को श्रम अधीक्षक कार्यालय में व्याप्त भष्ट्राचार व योजनाओं में बिचौलियों का हावी रहने के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया। वहीं, चिकित्सा पदाधिकारी डा. मिथलेश ने श्रमिकों को कार्य स्थल पर सुरक्षात्मक उपाय, पोषण एवं कोविड 19 से बचाव की जानकारी दी। चिकित्सा पदाधिकारी डा. पूजा भारती ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में आगें बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी घटनाओं का नजर अंदाज न करें। किसी भी परिस्थिति में अपने स्वजनों को घटनाओं की जानकारी दें। डा. विवेक ने श्रमिकों को स्वच्छता के बारें में जानकारी दिया। उन्होंने आयुष पद्धति से कोविड 19 से बचाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में महिला श्रमिकों को सेनिटरी नैपकिन व हाइजीन किट का वितरण किया गया। मौके पर माधव सिंह तोमर, कविता देवी, छेदी पासवान, अनुरंजन झा, विमल झा सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी