घोपा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मधेपुरा। परमानपुर ओपी क्षेत्र के घोपा वार्ड 11 में 45 वर्षीय गुलाब यादव को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जा रही है। गोली गुलाब यादव के बांह में लगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:34 PM (IST)
घोपा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
घोपा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मधेपुरा। परमानपुर ओपी क्षेत्र के घोपा वार्ड 11 में 45 वर्षीय गुलाब यादव को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात की बतायी जा रही है। गोली गुलाब यादव के बांह में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। जख्मी गुलाब यादव को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया गया कि गुलाब यादव की पत्नी जागो देवी के साथ हुई छेड़खानी का आवेदन परमानपुर ओपी में दिया गया था। जिसके बाद उन बदमाशों द्वारा बार-बार गुलाब यादव को आवेदन परमानपुर ओपी से वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार गांव के ही सहिद्र यादव और भूपेंद्र यादव ने कुछ दिन पूर्व गुलाब यादव की पत्नी जागो देवी के साथ मारपीट करते हुए दु‌र्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत जागो देवी ने 19 जुलाई को परमानपुर ओपी को आवेदन दिया था। जिसके बाद आवेदन जांच की ही बात कह कर टाल मटोल होते रहा। घायल के परिजनों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। प्रभारी ओपी अध्यक्ष एके महाराज ने बताया कि गोली से घायल गुलाब यादव निजी अस्पताल में इलाजरत है। फर्द बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।

मवेशी व्यापारी से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

मधेपुरा। चौसा भटगामा मार्ग पर मवेशी व्यापारी को लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया की मंगलवार को मवेशी व्यापारी थाना क्षेत्र के पैना के मु. कुर्शीद आलम नवगछिया की ओर से पिकअप से चौसा आ रहा था। भटगामा के समीप दो बदमाशों ने बिना नंबर के ऑटो से ओवरटेक कर घेर लिया और हथियार के बल पर 65 हजार रुपये और एक मोबाइल छीन कर भाग गए। इसी दौरान पीड़ित ने इसकी जानकारी चौसा थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती दल के एसआइ सुरेश पासवान, एएसआइ प्रदीप कुमार व अन्य पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर जाकर पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को कट्टा व कारतूस, लूट में प्रयोग किए गए बिना नंबर के ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश रुपये लेकर भागने मे सफल रहा।

गिफ्तार बदमाश की पहचान लौवालगान के कासो सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया की गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी