47वीं सीनियर पुरुष और महिला जोनल कबड्डी प्रतियोगिता 26 से

संवाद सूत्र मधेपुरा बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देश पर 47वीं सीनियर पुरुष और महिला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:47 PM (IST)
47वीं सीनियर पुरुष और महिला जोनल कबड्डी प्रतियोगिता 26 से
47वीं सीनियर पुरुष और महिला जोनल कबड्डी प्रतियोगिता 26 से

संवाद सूत्र, मधेपुरा: बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देश पर 47वीं सीनियर पुरुष और महिला जोनल कबड्डी प्रतियोगिता व 20वीं बिहार राज्य सब जूनियर जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता विवि परिसर में 26 नवंबर से आयोजित होगी।

मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि मधेपुरा, सहरस, सुपौल, पूर्णिया, अररिया के 160 प्रतिभागी भाग लेंगे।

वहीं 25 तकनीकी पदाधिकारी मैच को संपन्न कराने के लिए लगया गया है। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के संयोजक यूथ एसोसिएशन माया के अध्यक्ष राहुल कुमार को बनाया गया है। 26 दिसंबर को यूथ एसोसिएशन माया का चौथा स्थापना दिवस के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावे जन नायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा का शिलान्यास समारोह भी रखा गया है। इस समारोह में परिवहन मंत्री शीला कुमारी के द्वारा शिलान्यास एवं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन होना सुनिश्चित है।

chat bot
आपका साथी