पॉलीथीन का बढ़ता उपयोग मनुष्य के लिए खतरा : डॉ. अशोक

मधेपुरा। कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रविवार को महाविद्यालय के सभागार में प्ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:40 PM (IST)
पॉलीथीन का बढ़ता उपयोग मनुष्य के लिए खतरा : डॉ. अशोक
पॉलीथीन का बढ़ता उपयोग मनुष्य के लिए खतरा : डॉ. अशोक

मधेपुरा। कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रविवार को महाविद्यालय के सभागार में प्लास्टिक से नुकसान विषय पर सेमिनार का आयोजन लेफ्टिनेंट गौतम कुमार के अध्यक्षता में किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पॉलोथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण और मानव की सेहत, दोनों के लिए खतरनाक है। कभी न नष्ट होने वाले पॉलोथीन भूजल स्तर को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को पॉलोथीन के उपयोग से बचना चाहिए। तभी हम इस समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी सिडिकेट सदस्य लेफ्टिनेंट गौतम कुमार ने कहा कि पॉलीथीन और प्लास्टिक गांव से लेकर शहर तक लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। शहर का ड्रैनेज सिस्टम अक्सर पॉलीथीन से भरा मिलता है। इसके चलते नालियां और नाले जाम हो जाते हें। दरअसल प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए एक गम्भीर संकट बन चुका है।  बिहार सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। इसके लिए जनमानस को जागरूक किया जाय। इस अवसर पर डॉ. भगवान मिश्रा, प्रो. सचिदानंद सचिव, कैडेट्स अजित कुमार, निकिता कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनू कुमार, संजीव कुमार, बजरंगी कुमार, अजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी