सरकार की गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकार में : संघ

मधेपुरा। वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय नौजवान संघ का छठा जिला सम्मेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:09 AM (IST)
सरकार की गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकार में : संघ
सरकार की गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकार में : संघ

मधेपुरा। वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को अखिल भारतीय नौजवान संघ का छठा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। जब जब देश पर खतरा उत्पन्न हुआ है तो नौजवानों ने आगे बढ़कर कुर्बानी देने का काम किया है। लेकिन आज सरकार के गलत नीति के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। क्योंकि देश में दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है। सरकार नौजवानों के रोजगार के लिए गंभीर नहीं है।

एआइवाइएफ के राज्य सचिव रौशन कुमार सिन्हा के कहा कि देश में पेड़-पौधे, पशु-पक्षी के लिए भी कानून का प्रावधान किया गया है। परंतु नौजवनों के लिए कोई कानून नही है। कोई आयोग नहीं है और कोई नीति भी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि आजाद भारत में सबसे अधिक बेरोजगारी का प्रतिशत वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक बढ़ा। सम्मेलन को मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवनों को रोजगार देने के बदले सरकार धर्म का हफीम पिलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल को भारतीय संविधान के मूल भावना के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आरआरएस के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने नौजवनों से बेरोजगारी, एनआरसी एवं सीएबी के खिलाफ जोरदार संघर्ष चलाने का आह्वान किया। संगठन के जिला सचिव शंभू क्रांति ने सांगठनिक और राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे चर्चा के बाद सबकी सहमति से पारित कर दिया गया। सम्मेलन को युवा नेता शम्भू देवा एवं भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया।जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मुन्ना, जिला सचिव राजीव कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, रेखा कुमारी, सहायक सचिव सौरभ कुमार, वरुण कुमार, बुटिश स्वर्णकार सहित अन्य का चुनाव किया गया। एआइएसफ के जिलाध्यक्ष वसीमउद्दीन उर्फ नन्हें ने एनआरसी के विरोध में 14 दिसम्बर को प्रतिरोध मार्च निकलने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी