कोरोना काल में जो हमसे बिछड़ गए उन्हें कर लें याद

मधेपुरा। कोरोना संक्रमण ने जो तबाही मचाई इससे सभी वाकिफ हैं। हमसे अपने बिछड़ गए। यह वह दौर रहा जब हर कोई मजबूर था। यह ऐसी परिस्थिति थी कि लोग अपने जानने वालों को श्रद्धांजलि तक नहीं दे पाए। इसकी टीस भी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:47 PM (IST)
कोरोना काल में जो हमसे बिछड़ गए उन्हें कर लें याद
कोरोना काल में जो हमसे बिछड़ गए उन्हें कर लें याद

मधेपुरा। कोरोना संक्रमण ने जो तबाही मचाई, इससे सभी वाकिफ हैं। हमसे अपने बिछड़ गए। यह वह दौर रहा, जब हर कोई मजबूर था। यह ऐसी परिस्थिति थी कि लोग अपने जानने वालों को श्रद्धांजलि तक नहीं दे पाए। इसकी टीस भी है। दैनिक जागरण ने इसी के मद्देनजर सर्व धर्म प्रार्थना की पहल की है। ताकि हर कोई श्रद्धांजलि अर्पित करे सके। साथ ही कोरोना पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा होनी है। इस आयोजन में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शारीरिक दूरी व मास्क के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना में भाग लेंगे। कार्यक्रम 14 जून को दिन के 11 बजे होगा। तय समय पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान जो जिस जगह रहेंगे, उसी जगह रुककर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लोग अपने घरों पर, कार्यालयों में, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। पहली कड़ी में धर्म गुरु और समाजिक लोगों द्वारा अपील की गई। दूसरी कड़ी में गांव में लोगों ने बैठक की। वहीं, अधिकारियों की अपील सामने आई। तीसरी कड़ी में शनिवार को लोगों ने हवन किया। मुख्यालय में युवाओं ने हवन कार्यक्रम के जरिए खोए लोगों को याद किया। वहीं, संक्रमितों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। युवाओं ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सबों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। युवाओं ने कहा कि इससे उन आत्माओं को शांति मिलेगी। युवा नेता नीतीश राणा व दुर्गा यादव ने कहा कि दैनिक जागरण का सराहनीय पहल है। जागरण के इस पहल के बारे में अन्य लोगों को जागरूक कर प्रेरित करेंगे। इन लोगों ने युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होने का आह्वान किया है। ऐसे वक्त में हमें दो मिनट का वक्त निकालना है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार लोग आगे आ रहे हैं। वहीं स्थानीय कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाने की बात कही है। विभिन्न संगठनों ने आमजनों से कार्यक्रम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

विभिन्न संगठनों का मिला साथ, कोरोना में खोए लोगों को करेंगे याद दैनिक जागरण की पहल को सबका साथ मिल रहा है। सभी ने कोरोना संक्रमण में खोए लोगों के याद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया है। गांव से लेकर शहर तक कार्यक्रम की चर्चा फैल गई है। हर लोग खोए लोगों के याद में खड़ा होना चाहता है। यहां पर राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान आमजनों से किया है। भाजपा, जेडयू, कांग्रेस, हम, जाप, जैसी पार्टियों के नेता कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र व सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की बात कही है। पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन राय, भाजपा नेता अरबिद सिंह, मंटू यादव, सत्यनारायण पोद्दार, युवा राजद के रमण यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह, हम के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत झा आदि ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लोगों से भाग लेने की अपील की है। कोट कोरोना संक्रमण से हर लोग परेशान हुए। यह ऐसी महामारी है, जिससे कि लोगों पर असर डाला है। इस दौरान कई लोग संक्रमित हुए। बहुत लोग ठीक हुए। कई लोगों की जान चली गई। ऐसे में दैनिक जागरण का भावनात्मक प्रयास सराहनीय है। लोगों को चाहिए कि तय समय पर जरूर भाग ले।

अरबिद सिंह, भाजपा नेता

कोरोना काल सबसे बुरा रहा है। इससे लगभग लोग प्रभावित हुए। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग वैक्सीन जरूर लें। दैनिक जागरण की सर्वधर्म प्रार्थना सभा सराहनीय प्रयास है। लोगों को इस कार्यक्रम में जरूर भाग लेना चाहिए। -मंटू यादव, भाजपा नेता

कोरोना संक्रमण ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। सच में यह भयावह रहा। संक्रमण की वजह से लोगों की जान चली गई। कई लोग इलाज, हिम्मत और हौसले के दम पर संक्रमण से मुक्ति पाई। ऐसे में दैनिक जागरण का सर्वधर्म प्रार्थना सभा अनुकरणीय है। हमारी अपील है कि लोग इस कार्यक्रम में अवश्य भाग लें। -बसंत झा, कार्यकता, सामाजिक संगठन

कोरोना संक्रमण के कारण लोग परेशान रहे। इस वजह से कई लोगों की जान चली गई। कई लोग संक्रमित हुए और बाद में ठीक भी हुए। दैनिक जागरण की प्रार्थना सभा बेहतर कदम है। लोग इसमें जरूर भाख लें। -जानसन दास, प्रखंड संयोजक, बजरंग दल

निश्चित तौर पर कोरोना संक्रमण ने तबाही मचाई। इससे कई जगहों पर लोगों की जान चली गई। बहुत लोग ठीक हुए, जो लोग कोरोना संक्रमण के कारण इस दुनिया में नहीं रहे। उनके प्रति मेरी श्रद्धांजलि। दैनिक जागरण की जो श्रद्धांजलि सभा है। उनके प्रति आभार है। लोगों को कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। -मुन्ना राय, छात्र नेता

कोरोना संक्रमण की तबाही जगजाहिर है। इस तबाही ने कई घरों को बर्बाद कर रख दिया। ऐसा दौर रहा कि लोग संक्रमण के डर के साए में जीने को विवश रहे। कई ने अपनों को खोए। खोए लोगों के सम्मान में दैनिक जागरण की सराहनीय पहल है। लोगों से अपील है कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जरूर भाग लें। -खोखा सिंह, कांग्रेस नेता

कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया की मानव जाति को तहस नहस कर दिया है। लाखों लोग असमय ही काल के गाल में समा गए। मृतकों को श्रद्धांजलि व कोरोना पीड़ितों की स्वास्थ्य कामना व सलामती के लिए दैनिक जागरण द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा मानव जाति के हित में एक कारगर पहल है। इस कोरोना वायरस के संक्रमण से अमीर या गरीब कोई अछूता नहीं है। कई जगह बेटी को खुद कब्र खोद के मां को दफनाना पड़ा। दो सालों से संपूर्ण मानव जाति इसके जाल में फंसा है, सारी अर्थव्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। दैनिक जागरण के इस सर्व धर्म प्रार्थना सभा की मुहिम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सारे साथी शामिल होकर मृतक आत्माओं को श्रद्धांजलि देंगे। -सारंग तनय, विश्वविद्यालय प्रभारी, एसएफआइ

chat bot
आपका साथी