भक्ति भावना के साथ रामधुन संकीर्तन का हुआ समापन

मधेपुरा। नरदह पंचायत के दुहबी-सुहबी कोरचक्का में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्तन सह अष्टयाम क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:33 PM (IST)
भक्ति भावना के साथ रामधुन संकीर्तन का हुआ समापन
भक्ति भावना के साथ रामधुन संकीर्तन का हुआ समापन

मधेपुरा। नरदह पंचायत के दुहबी-सुहबी, कोरचक्का में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्तन सह अष्टयाम कार्यक्रम का भक्ति भावना के साथ समापन किया गया। रामधुन संकीर्तन में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजन समिति अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ भिखारी यादव, सचिव महंथ चौधरी, उपसचिव लड्डू चौधरी, उपाध्यक्ष टूनाय चौधरी, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार साह की देखरेख में आयोजित रामधुन संकीर्तन सह अष्टयाम कार्यक्रम के दौरान शंकर महंथ खगड़िया के ड्रामा पार्टी, पप्पु रासलीला मंडली पुरैनी व लक्ष्मण रासलीला, रामलीला, अष्टयाम, आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप व विदेशिया डांस पार्टी बड़की बढ़ौना, चौसा के कलाकारों द्वारा धर्म ग्रंथों के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित रासलीला में शिव महिमा, भगवान कृष्ण व रामलीला के किए गए। पंडित मोती झा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नित्य पूजन व हवन के बीच यज्ञ यजमान वकील चौधरी के श्रद्धा, आस्था व भक्ति भावना के साथ पूजा-अर्चना व अराधना के उपरान्त काफी भक्ति भावना के साथ हवन कुंड में पूर्णाहुति दिए जाने के पश्चात रामधनु संकीर्तन सह अष्टयाम कार्यक्रम का समापन किया गया। तत्पश्चात कामरेड श्यामसुंदर यादव की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में राजद नेता सह आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद, प्रदेश राजद युवा सचिव कुंदन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अशोक मेहता सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए अपने उद्गार व्यक्त किया। मौके पर प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार, युगल किशोर यादव, कैलाश मेहता, शिवकुमार यादव, आशुतोष मुखर्जी, सोनू यादव आदि उपस्थित थे। वहीं अष्टयाम कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि सौरव कुमार उर्फ गुड्डू, इंजीनियर रवीश कुमार, संजय यादव, अशोक चौधरी, निक्कु यादव, सुशील चौधरी, जयनंदन यादव, मेघराज चौधरी, नंदन चौधरी, मंटू चौधरी, सोगारथ चौधरी, उपेंद्र चौधरी, कालेश्वर चौधरी, ओपी चौधरी, शोभा चौधरी, विदेशी चौधरी, वकील चौधरी, गोपाल चौधरी सुभाष चौधरी, बाबू राम चौधरी, विजेन्द्र चौधरी, घोलट चौधरी सहित दर्जनों अन्य स्थानीय युवा व ग्रामीणों की काफी सक्रिय भागीदारी देखी गई।

chat bot
आपका साथी