भागवत कथा का एक-एक शब्द अमृत समान : आचार्य विनोदानंद

संवाद सूत्र बिहारीगंज (मधेपुरा) सौ जन्मों के कर्मों का भाग्य उदय होने पर श्रीमद्भागवत कथा सु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:29 PM (IST)
भागवत कथा का एक-एक शब्द अमृत समान : आचार्य विनोदानंद
भागवत कथा का एक-एक शब्द अमृत समान : आचार्य विनोदानंद

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : सौ जन्मों के कर्मों का भाग्य उदय होने पर श्रीमद्भागवत कथा सुनने का मौका मिलता है। भागवत कथा स्थल पर भगवान कृष्ण विभिन्न रूपों में आकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

उक्त प्रवचन बाबा ज्ञानेश्वर धाम व ठाकुरबाड़ी कुश्थन में चल रहे भागवत कथा में वृन्दावन से आए कथावाचक आचार्य विनोदानंद्र महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के एक-एक शब्द अमृत के समान है। लोगों को इस अमृत रूपी कथा को सुनकर अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए। भागवत कथा को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा व भक्तिमय संगीत श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। श्रीमद भागवत कथा में आचार्य रामरेखा महाराज, आचार्य राजकिशोर शास्त्री व अन्य आचार्य शामिल है।

chat bot
आपका साथी