कुशेश्वर स्थान व तारापुर में एनडीए प्रत्याशी की होगी जीत : मंत्री

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित भाजपा नेता अरविद सिंह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:47 PM (IST)
कुशेश्वर स्थान व तारापुर में एनडीए प्रत्याशी की होगी जीत : मंत्री
कुशेश्वर स्थान व तारापुर में एनडीए प्रत्याशी की होगी जीत : मंत्री

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित भाजपा नेता अरविद सिंह के आवास बिहार सरकार के वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओं ने मंत्री को फूल माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मंत्री बनने के बाद मंत्री पहली बार उदाकिशुनगंज पहुंचे थे। वैसे विधायक होने पर उनका इस क्षेत्र में आना जाना लगा रहा। मौके पर मंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ होती है। वह भी एक छोटे से कार्यकर्ता से मंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दल हित में काम करें। उन्होंने कहा कि नेता अरविद सिंह उदाकिशुनगंज क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी बनने जा रहे है। वह अच्छे नेता रहे है। मंत्री ने कहा कि बिहार में कुशेश्वर स्थान व तारापुर में विस उपचुनाव होने जा रहा है। दोनों जगहों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि दोनों जगह एनडीए साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। मैदान में विरोधी को कड़ी शिकस्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह इस समय तारापुर जा रहे हैं। जहां एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता पार्टी के दक्षणी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह व संचालन प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह ने किया। मौके पर भाजपा नेता अरविद सिंह, विवेकानंद सिंह, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, दिलीप मेहता, राजीव सिंह, मंटू यादव, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार, सुबोध चौधरी उर्फ गणगन, हीरा सिंह, मालिक राय, दिलीप मेहता, अशोक सिंह, भोला मेहता, शालिग्राम मेहता, जितेंद्र सिंह, संजय ऋषिदेव, पवन कुमार सिंह, बेचन ऋषिदेव, प्रेम कुमार सिंह, सानू दास, पंकज राय, मधुकांत झा, विपिन झा, शंभू सिंह, सूरज ऋषिदेव, देशराज ऋषिदेव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी