प्रखंडों में भी रहा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत आयोजित भारत बंद पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:03 PM (IST)
प्रखंडों में भी रहा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
प्रखंडों में भी रहा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। संयुक्त किसान मोर्चा के तहत आयोजित भारत बंद पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कारपोरेट को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लाया है। लगातार आंदोलन हो रहा है उसके बाद भी कानून को वापस नहीं लिया जा रहा है। सरकार को किसानों से कोई लेना देना नहीं है। आम लोग मंहगाई से त्रस्त हैं। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। चौसा : प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा व विपक्षी दलों द्वारा आयोजित भारत बंदी में राजद सीपीआइ, सीपीएम, कांग्रेस, भाकपा माले व महागठबंधन के कार्यकर्ता घूम-घूम कर बाजार को बंद कराया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रमोद मार्शल, शंभू सिंह, रामदेव सिंह, चंदेश्वरी सिंह, राजीव कुमार यादव, अंबिका मंडल, चंद्रशेखर पौदार, छतरी राम, उपेंद्र राम,उमेश सिंह, भाकपा माले के शंकर पोद्दार, दीप नारायण महतो, मुन्ना पासवान, बिदेश्वरी यादव समेत सैकड़ों राजद कांग्रेस सीपीआइ सीपीआइएम भाकपा माले समेत महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। पुरैनी : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में पूरे देश में लगातार चल रहे आंदोलन के दौरान किसान संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के पुरैनी-डुमरैल बस स्टैंड चौक पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार इलु के अगुवाई में आयोजित भारत बंद के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क को जाम कर राज्य व केंद्र सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। मौके पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता गजेंद्र राम, राजद नेता कापेश्वर सिंह निषाद, प्रखंड राजद अध्यक्ष अनंदी मंडल, जिला सचिव बलभद्र मेहता, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार राम, अविनाश यादव, प्रोफेसर मनोज यादव, पवन यादव, अशोक मंडल, विवेक यादव, रूपेश कुमार, प्रमोद राम, मु.अली, नवीन कुशवाहा, करूणा देवी सहित दर्जनों अन्य शामिल थे। मुरलीगंज: विभिन्न दल व किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का असर मुरलीगंज में भी देखने को मिला। शहर के बेंगा पुल एनएच 107 को जामकर किसान संगठनों के साथ राजद, कांग्रेस,भाकपा-माले सहित महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। सभा को कोसी नव निर्माण मंच के अध्यक्ष संदीप यादव, राजद नेता आभास, विजय यादव, सीपीएम के एडवोकेट वैद्यनाथ, भाकपा माले नेता केके सिंह राठौर, शशि चंद्र उर्फ गलटू यादव, बिट्टू यादव, शंकर जायसवाल, भवेश भक्त, प्रभात कुमार भारती, बिजेंद्र, चंद्रकिशोर, शिशुपाल, महेंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने बातें रखी। मौके पर रौशन कुमार रवि, रामधीन शाह, जवाहर, डोमी पासवान, मिथिलेश, बबलू सहित काफी संख्या में किसान व नेता उपस्थित थे। बिहारीगंज : किसान संगठनों के भारत बंद का बिहारीगंज में असर नहीं देखा गया। आम दिनों की तरह सभी दुकानें खुली रही। जितिया पर्व को लेकर बाजारों में चहल- पहल देखी जा रही थी। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं भी बंदी को लेकर उदासीन नजर आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी