गरीबों को मिले हक, इसके लिए आवाज होगी बुलंद : दीपक

मधेपुरा। विधानसभा चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता के बीच जाने लगे हैं। इसी के तहत पै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:36 PM (IST)
गरीबों को मिले हक, इसके लिए आवाज होगी बुलंद : दीपक
गरीबों को मिले हक, इसके लिए आवाज होगी बुलंद : दीपक

मधेपुरा। विधानसभा चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता के बीच जाने लगे हैं। इसी के तहत पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव ने मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है। कोसी में नरेन्द्र मोदी के एनडीए सरकार के काफी दरियादिली दिखाई है। उन्होंने मधेपुरा में मछली के चारे की फैक्ट्री का शुभारंभ किया है। इससे इलाके के लोगों को अब मछली के चारे के लिए दूसरे परदेस पर निर्भरता खत्म होगी। फुलौत में कोसी नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास भी बीते दिनो पीएम ने की है। इससे कोसी से अंग की दूरी कम हो जाएगी और उद्योग धंधे सहित विकास की गति तीव्र होगी। जिले से गुजरने वाली एनएच का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराध बढ़े हैं। जनप्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। जो निदनीय है। हम इस मुद्दे पर नए पुलिस कप्तान से मिल कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि की यहां की युवा पीढ़ी हर साल रोजगार की तलाश में पलायन कर रही है। इस पर अंकुश लगे इसके लिए कार्यकारी कदम उठाने की जरूरत है। ताकि यहां के लोगो को अपने घरों में काम मिल सके। यहां की जनता अब युवा चेहरा को पसंद कर रही है।

chat bot
आपका साथी