नमो व नीतीश की जोड़ी को लोगों ने किया स्वीकार

मधेपुरा। एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 02:04 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:40 AM (IST)
नमो व नीतीश की जोड़ी को लोगों ने किया स्वीकार
नमो व नीतीश की जोड़ी को लोगों ने किया स्वीकार

मधेपुरा। एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक कर जीत का जश्न मनाया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष सुरेश यादव ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह को बधाई दिया। वहीं एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुशी मनाया। मौके पर जिला मंत्री चन्द्रहास चौपाल, रामपुर सिंह, विनोद सिंह, कालीकान्त झा, जयनाथ यादव, अर्जुन यादव, प्रदीप झमेली, जगदेव मेहता, विशेश्वर ठाकुर, रुपेश कुमार रुपम, दीपक कुमार, अरविन्द राय,विजय सिंह, प्रदीप ठाकुर, जनार्दन दास, मो शकील,जयकृष्ण यादव,मनोज यादव, शिवकुमार मेहता, रविद्र मेहता, प्रवेश कुमार, शंभू शर्मा, नागेश्वर पंडित, सुरेश मेहता, जयनारायण मेहता काफी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

कुमारखंड : एनडीए की जीत पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने मतदाताओं को बधाई दिया है। प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रखंड के 21 पंचायतों में से 15 पंचायतों में एनडीए समर्थित प्रत्याशी को कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक मत मिले हैं। मतदाताओं ने एनडीए के विचार धारा को स्वीकार है। इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रो. प्रमोद यादव,युवा जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार,जदयू तकनीकी सेल अध्यक्ष कमोज मिश्र, विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया उमाशंकर चौधरी,पूर्व मुखिया विनोद मंडल,मुखिया प्रतिनिधि निर्धन मंडल आदि मौजूद थे।

घैलाढ़ : लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीत के खुशी में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए बधाई दिया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. हरित कुमार कृष्ण, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, जदयू नेता लाल बहादुर चौधरी एवं अन्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युगल बंदी की जीत है। लोकसभा क्षेत्र की जनता नहीं सभी जातीय समीकरण को धत्ता बताते हुए एनडीए पक्ष में मतदान किया है। इसके लिए क्षेत्र के लाखों जनमानस बधाई के पात्र है। वहीं कार्यकर्ता ने इस विराट जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एवं मंत्री सह सांसद दिनेश चंद्र यादव को बधाई दिया है।

chat bot
आपका साथी