सज गए छठ घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे श्रद्धालु

मधेपुरा। छठ महापर्व को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर के सभी 25 घाटों को सजाय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:57 PM (IST)
सज गए छठ घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे श्रद्धालु
सज गए छठ घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे श्रद्धालु

मधेपुरा। छठ महापर्व को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर के सभी 25 घाटों को सजाया संवारा जा रहा है। शहर के गुमटी पुल, सुखासन पुल, भिरखी पुल सहित जयपालपट्टी स्थित घाटों की तैयारी लगभग पुरी कर ली गई है। घाटों की तैयारी में जुटे लोगों ने बताया कि टेंट वगैरह के साथ लाइटिग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन द्वारा सभी घाटों को चिन्हित कर बैरिकेटिग लगाया गया है। वहीं जिले में 42 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए है। वहीं छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई छठ घाटों की रास्ते की सफाई अब तक नहीं हो पाई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मालूम हो कि शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। जबकि शनिवार को उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य प्रदान करने के साथ ही छठ का समापन हो जाएगा। जिले के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को नियम के साथ छठ व्रर्तियों ने खरना पूजा किया। इस संबंध में छठ करने वाली महिला व्रर्तियों ने बताया कि खरना पूजा का बड़े ही नियम के साथ किया जाता है। इस पूजा के दौरान किसी भी तरह का शोरगुल नहीं होना चाहिए। इससे पूजा के नियम के विपरीत माना जाता है। उन्होंने बताया कि खरना पूजा में दूध, चावल, नारियल आदि को मिलाकर खीर बनाकर भगवान को प्रसाद लगाया गया है। मालूम हो कि इस बार कोरोना को लेकर विशेष इंतजाम किया जा रहा है। छठ घाटों को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वहीं पूजन सामग्री के खरीददारी को लेकर भी बाजारों में काफी भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी