कोसी व सीमांचल ही नहीं अंग क्षेत्र तक साजन का फैला है जाल

मधेपुरा । चौसा के भटगामा में नकली शराब बनाने का काम 11 माह से चल रहा था। पिछले साल 2020 के अगस्त माह में यहां एक ट्रक शराब जब्त की गई थी। इसमें करीब 356 कार्टन शराब थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:50 PM (IST)
कोसी व सीमांचल ही नहीं अंग क्षेत्र तक साजन का फैला है जाल
कोसी व सीमांचल ही नहीं अंग क्षेत्र तक साजन का फैला है जाल

मधेपुरा । चौसा के भटगामा में नकली शराब बनाने का काम 11 माह से चल रहा था। पिछले साल 2020 के अगस्त माह में यहां एक ट्रक शराब जब्त की गई थी। इसमें करीब 356 कार्टन शराब थी।

इस मामले में खगड़िया जिले के परबत्ता मरैया थाना क्षेत्र के तस्कर साजन कुमार का नाम आया है। इसके बाद से ही साजन ने भटगामा में नकली शराब बनाने का काम शुरू किया। इसमें कई लोगों को साथ जोड़ा। पूर्व मुखिया सुशील यादव के संरक्षण में कारोबार बढ़ने लगा। धीरे-धीरे मधेपुरा ही नहीं कोसी क्षेत्र के सभी जिले में अपना नेटवर्क तैयार कर लिया। उसके बाद सीमांचल व अंग क्षेत्र में भी पैठ बना ली। शुक्रवार की रात पुलिस की छापेमारी में नकली शराब बनाने के धंधा का भंडाफोड़ हुआ है। अब तक तीन लोग पकड़े गए हैं। पांच लोग अब भी फरार हैं। नकली शराब में हरियाणा व झारखंड के रैपर लगाए जाते थे। इंपिरियल ब्लू व रायल स्टैग नामक तैयार नकली शराब की सप्लाई के लिए चेन तैयार की गई थी। पुलिस ने नकली शराब निर्माण फैक्ट्री से काफी मात्रा में शराब बनाने का सामान पकड़ा है। भटगामा के सियाराम यादव के बासा पर फैक्ट्री संचालित थी। खंगाला जा रहा है काल डिटेल

पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया तस्कर का तीन माह का काल डिटेल खंगाला जा रहा है। काल डिटेल से कई राज खुलेगा। फिलहाल पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातों का पता चला है। कई लोगों के नाम भी उजागर हुए हैं। जिसे फिलहाल गोपनीय रखा गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। खगड़िया जिले के साजन कुमार इस धंधे में काफी समय से जुड़ा है। कोड के सहारे होती थी शराब की सप्लाई

यहां निर्मित शराब को मधेपुरा के अन्य प्रखंडों के अलावा सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया से लेकर बांका तक भेजी जाती थी। पिछले साल बांका के कटोरिया व बौंसी में भी पकड़ा गया शराब तस्कर ने साजन का नाम बताया था। उसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी। वहीं, मधेपुरा में जब्त एक ट्रक शराब मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। यहां निर्मित शराब को कोड के सहारे सभी जगह पहुंचाई जाती थी। शराब की डिलिवरी भेजने के पहले कोड इजाद किया जाता था। कोड बताने पर ही शराब की डिलिवरी दी जाती थी।

तीन तस्करों को किया गया है गिरफ्तार भटगामा के पूर्व मुखिया सुशील यादव के संरक्षण में नकली शराब का कारोबार किया जा रहा था। सियाराम के बासा व मुर्गा फार्म पर सामान रखा जाता था। पुलिस अभी सुशील यादव को गिरफ्तार नहीं किया है। मौके से भटगामा के पंकज यादव व विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर खगड़िया जिले के पारबत्ता मरैया ओपी अंतर्गत अररिया बलहा के साजन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पांच व्यक्ति फरार हैं। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कोट भटगामा में तैयार की जा रही शराब के मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई बिदुओं पर जांच चल रही है।

-योगेंद्र कुमार, एसपी, मधेपुरा

chat bot
आपका साथी