किसान संसद की बैठक में कृषि की दशा-दिशा पर किया गया विचार

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कृषि भवन में किसान संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:11 AM (IST)
किसान संसद की बैठक में कृषि की दशा-दिशा पर किया गया विचार
किसान संसद की बैठक में कृषि की दशा-दिशा पर किया गया विचार

मधेपुरा। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कृषि भवन में किसान संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान संसद के अध्यक्ष प्रगतिशील औषधीय किसान शंकर कुमार ने की। बैठक में मौजूदा कृषि की दशा-दिशा पर गहन विचार विमर्श किया गया। मौके पर शंकर कुमार ने कहा कि जब तक हम किसान संसद अपने उद्देश्य को लेकर किसानों के बीच नहीं जाएंगे तब तक कृषि को लाभकारी बनाना सिर्फ विचार साबित होगा। किसान संसद के सचिव शंभू शरण भारतीय ने कहा कि जब तक भारतीय खेती को महत्व नहीं मिलेगा तब तक कृषि का विकास अधूरा रहेगा। किसान संसद रामदेव रमण ने जोर देकर कहा कि जब तक किसानों के उत्पादक उचित मूल्य निर्धारण नहीं होगा तब तक कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिलेगा। पूर्व मुखिया एवं किसान संसद बालकिशोर यादव ने कहा कृषक को जागरूक कर हम अपनी समस्याओं का वैचारिक समाधान कर सकते हैं। किसान श्री से सम्मानित भोला यादव ने कहा कि किसानों की फसल की कीमत एवं फसल अवशेष की कीमत भी उचित मिले। किसान संसद पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव ने कहा कि कृषक जागरूकता के साथ -साथ कृषि को लाभकारी बनाया जाय क्योंकि यह घाटे का सौदा साबित हो चुका है।

chat bot
आपका साथी